अपडेटेड 24 November 2025 at 08:41 IST

Aaj ka Rashifal 24 November 2025: इन 4 राशियों पर बरसेगी आज भोलेनाथ की विशेष कृपा, जीवन में आएगी खुशहाली,जानें कैसा रहेगा आपका दिन

Horoscope In Hindi: 24 नवंबर 2025 का यह सोमवार कई राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आया है। कुछ राशियों के जातकों पर भोलेनाथ की विशेष कृपा बनी रहेगी। सही सोच और सच्ची मेहनत से आपका दिन और भी बेहतर हो सकता है।

आज का राशिफल | Image: Freepik

Horoscope 24 November 2025 For All Zodiac Signs: आज का दिन सोमवार है और यह दिन भगवान शिव को समर्पित माना जाता है। मान्यता है कि सोमवार के दिन भोलेनाथ की सच्चे मन से पूजा करने से जीवन की परेशानियां दूर होती हैं और सुख-समृद्धि का आगमन होता है। इस सोमवार कुछ राशियों पर भगवान शिव की विशेष कृपा रहने वाली है। तो चलिए जानते हैं सभी 12 राशियों का आज का राशिफल क्या होने वाला है।

वृषभ राशि

आज का दिन आपके लिए बेहद शुभ रहेगा। रुके हुए काम पूरे होंगे और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। भगवान शिव की कृपा से मन को शांति मिलेगी।

मेष राशि

आज के दिन मेष राशि वालों के बीच थोड़ी भागदौड़ रह सकती है लेकिन दिन सामान्य रहेगा। कोशिश करें कि धैर्य बनाकर रखें और जल्दबाजी में कोई फैसला न लें।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों का आज कामकाज में मन लगेगा। इसके अलावा दोस्तों से सहयोग मिलेगा। आज के दिन खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है

कन्या राशि

आज आपको मेहनत करने पर अच्छा फल मिल सकता है। इसके अलावा ऑफिस में आपकी तारीफ होगी। आज के दिन आप अपनी सेहत का ध्यान रखें।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों का परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। आज के दिन भावनाओं में बहकर कोई बड़ा निर्णय न लें।

सिंह राशि

आज आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। नौकरी और बिजनेस में तरक्की के योग हैं। कोई अच्छी खबर मिल सकती है जो आपका दिन बना देगी।

मीन राशि

आज का दिन भाग्य का साथ दिलाएगा। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी और आर्थिक लाभ के संकेत हैं। शिव जी की आराधना आपके लिए लाभकारी रहेगी।

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए दिन मिला-जुला रहेगा। वहीं आज आपकी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। इसके अलावा आर्थिक मामलों में सतर्क रहना आज के दिन जरूरी रहेगा।

वृश्चिक राशि

भोलेनाथ की विशेष कृपा से आज आपके बिगड़े काम बन सकते हैं। मानसिक तनाव दूर होगा और सेहत में भी सुधार देखने को मिलेगा।

धनु राशि

आज का दिन आपके लिए नई योजनाओं की शुरुआत करने के लिए अच्छा दिन है। ऐसा करने से आत्मविश्वास बढ़ेगा और मन भी प्रसन्न रहेगा।

मकर राशि

मकर राशि वालों पर काम का दबाव अधिक हो सकता है। आपको आज आराम के लिए समय निकालना जरूरी है। कोशिश करें ज्यादा स्ट्रेस न लें।

कुंभ राशि

आज के दिन कुंभ राशि वालों की रचनात्मक कामों में रुचि बढ़ेगी। इसके अलावा आपको कोई नया अवसर मिल सकता है।

शिव की कृपा पाने के आसान उपाय

  • सुबह स्नान के बाद शिवलिंग पर जल चढ़ाएं।
  • “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का 108 बार जाप करें।
  • गरीबों को दूध या सफेद वस्त्र दान करें।

यह जरूर पढ़ें:  Vastu Tips For Prosperity: घर में रख दें ये 5 चीजें, नहीं होगी पैसों की तंगी और जीवन में आएगी सुख-समृद्धि, मिलेगी तरक्की

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 24 November 2025 at 08:41 IST