अपडेटेड 23 June 2025 at 07:24 IST
Aaj ka Rashifal: आज कुछ लोग जा सकते हैं घूमने, तो कुछ को मिलेगी कोर्ट कचहरी में विजय, जानें राशिफल
Aaj ka Rashifal 23 June 2025: आज यानि 23 जून को 12 राशियों का दिन कैसा जाएगा, जानते हैं इस लेख के माध्यम से...
Aaj ka Rashifal: बता दें कि आज यानि 23 जून का दिन 12 राशियों के लिए कैसा जाएगा यह ग्रहण नक्षत्र की चाल और उसके आकलन पर निर्धारित होता है। ऐसे में ये जानना तो बनता है कि 12 रशियां आज के दिन किस परिस्थिति में रहेंगी। जानते हैं इस लेख के माध्यम से...
मेष राशि
इन जातकों को बता दें कि आज धन का आगमन होगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम और संतान के साथ स्थिति अच्छी है। व्यापार भी बहुत अच्छा है। हरी वस्तुओं का दान जरूर करें।
वृषभ राशि
इन जातकों को बता दें कि आज जरूरत के हिसाब से वस्तुएं उपलब्ध हो जाएगी। स्वास्थ्य अच्छा होगा। प्रेम संतान के साथ स्थिति अच्छी रहेगी। काली जी को प्रणाम जरूर करें।
मिथुन राशि
इन जातकों को बता दें कि आज खर्चा बढ़ सकता है। मन परेशान रह सकता है। सिर दर्द से पीड़ित रहेंगे। प्रेम संतान के साथ स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। सभी वस्तुओं को अपने पास जरूर रखें।
कर्क राशि
इन जातकों को बता दें कि आज कोर्ट कचहरी में विजय हासिल हो सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी है। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। आय के नए स्रोत मिल सकते हैं। प्रेम संतान के साथ स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु को अपने पास जरूर रखें।
सिंह राशि
इन जातकों को बता दे कि कोर्ट कचहरी में जीत हासिल हो सकती है। स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है। प्रेम संतान के साथ स्थिति अच्छी है। काली जी को प्रणाम जरूर करें।
कन्या राशि
आज भाग्य आपका साथ दे सकता है। यात्रा के योग बन सकते हैं। धर्म कर्म का हिस्सा बन सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रह सकता है। प्रेम संतान के साथ स्थिति अच्छी है। व्यापार अच्छा रहेगा। शनि देव को प्रणाम जरूर करें।
तुला राशि
इन जातकों को बता दें कि आज चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। व्यापार अच्छा है। काली जी को प्रणाम जरूर करें।
वृश्चिक राशि
इन जातकों को बता दें कि आज जीवन साथी का प्यार मिल सकता है। नौकरी में स्थिति अच्छी है। स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है। व्यापार भी अच्छा रहेगा। किसी प्रेमी से मुलाकात हो सकती है। सफेद वस्तु का दान आज के दिन जरूर करें।
धनु राशि
आज शत्रुओं पर दबदबा रह सकता है। स्वास्थ्य ऊपर नीचे हो सकता है। हालांकि प्रेम संतान के साथ स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है और हरि वस्तु का दान जरूर करें।
मकर राशि
यदि आप विद्यार्थी हैं तो आपका आज का दिन अच्छा जाने वाला है। पढ़ने लिखने में मन लगेगा। हालांकि कोई गलत फैसला लेने से बचें। काली जी को प्रणाम करते रहें।
कुंभ राशि
इन जातकों को बता दें कि यदि आप वाहन, भवन या भूमि खरीद रहे हैं तो आज का दिन अच्छा है। भौतिक सुख में वृद्धि हो सकती है। प्रेम संतान के साथ स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। हरी वस्तु को अपने पास जरूर रखें।
मीन राशि
आज पराक्रम आपका रंग ला सकता है। रोजगार में बढ़ोतरी हो सकती है। अपनों का साथ मिल सकता है। स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है। शिवजी को जल जरुर चढ़ाएं।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 23 June 2025 at 07:22 IST