Aaj Ka Rashifal: आज कई राशियों की चमकेगी किस्मत, किन्हें रहना होगा सतर्क? जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
Aaj Ka Rashifal 23 June 2026: आज 23 जून दिन मंगलवार को चंद्रमा सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में गोचर कर रहा है। आइए जानते हैं कि किस राशि वालों को मिलेगा विशेष लाभ और किन्हें सावधानी बरतनी होगी।
- धर्म और अध्यात्म
- 3 min read
Aaj Ka Rashifal 23 June 2026: आज के दिन चंद्रमा कन्या राशि में उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में स्थित है। ज्योतिष के अनुसार ग्रहों की यह स्थिति स्वास्थ्य, काम-काज और दिनचर्या को व्यवस्थित करने के लिए प्रेरित करती है। आज भावनाओं में उतार-चढ़ाव कम रहेगा और व्यावहारिक सोच हावी रहेगी। चंद्रमा कन्या राशि में होने से छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देने, स्वास्थ्य का ख्याल रखने और कामों को व्यवस्था से पूरा करने का अच्छा समय है। आइए जानते हैं कि सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा आज का दिन।
मेष राशि
आपका आज का दिन सामान्य रहेगा। नौकरी या बिजनेस में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, ज्यादा थकान से बचें। परिवार में खुशहाली रहेगी। कोई पुराना काम पूरा होने से मन हल्का होगा।
वृषभ राशि
आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। निवेश या खरीदारी का अच्छा समय है। प्रेम संबंधों में मिठास आएगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा लेकिन खान-पान पर नियंत्रण रखें।
मिथुन राशि
आपका दिन मिला जुला बीतेगा। नई योजनाएं बनेंगी और उनमें सफलता मिलेगी। यात्रा के योग हैं। रिश्तों में संवाद बेहतर होगा। छात्रों के लिए पढ़ाई अनुकूल रहेगी। किसी करीबी से थोड़ी अनबन हो सकती है। गुस्से पर काबू रखें।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों का आज का दिन अच्छा बीतेगा। परिवार पर फोकस रहेगा। कोई पुरानी समस्या का हल निकल सकता है। आर्थिक लाभ की संभावना है। भावनाओं को संतुलित रखें, ज्यादा संवेदनशील न बनें।
सिंह राशि
आपका दिन सामान्य बीतेगा। आज आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। नेतृत्व करने का मौका मिलेगा। काम में सराहना मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। बेफिजूल के खर्च से बचें।
कन्या राशि
आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा। काम में सफलता और मानसम्मान मिलेगा। नई शुरुआत के लिए अच्छा दिन है। लंबे वक्त से अटके काम भी पूरे होते दिखेंगे।
तुला राशि
आपका दिन ठीक ठाक रहेगा। पुराने अटके काम आज पूरे हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में दिन अनुकूल रहेगा। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। परिवार का सहयोग मिलेगा।
वृश्चिक राशि
आपका दिन अच्छा बीतेगा। सामाजिक गतिविधियां बढ़ेंगी। मित्रों से मदद मिलेगी। बिजनेस या नौकरी में प्रगति के संकेत हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें, तनाव कम रखें।
धनु राशि
आज करियर में अच्छी प्रगति संभव है। ऊंचे अधिकारियों का सहयोग मिल सकता है। यात्रा या बदलाव के योग हैं। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।
मकर राशि
आपका दिन सामान्य रहेगा। काम में तरक्की के आसार हैं। लव लाइफ में रोमांस बढ़ेगा। पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताएंगे। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
कुंभ राशि
आपका दिन मिला जुला रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। सहकर्मी आज आपका सहयोग करेंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। नया काम शुरू करने के लिए अच्छा समय है। भावनात्मक रूप से मजबूत महसूस करेंगे।
मीन राशि
काम में मेहनत का फल मिलेगा। छोटी यात्रा या घूमने-फिरने के प्लान बन सकते हैं। परिवार के साथ समय बिताएं। स्वास्थ्य का खास ध्यान रखें।
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 23 June 2026 at 07:57 IST