Aaj Ka Rashifal: तुला राशि में चंद्रमा का संचार और सूर्य-गुरु की युति, जानिए मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों का हाल

Aaj Ka Rashifal 22 July: आज 22 जुलाई, दिन बुधवार को तुला राशि में चंद्रमा का संचार होगा और सूर्य- गुरु की युति बनी रहेगी। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल।

Aaj Ka Rashifal | Image: Meta AI

Aaj Ka Rashifal 22 July: आजपंचांग और ग्रहों की स्थिति के अनुसार चंद्रमा का संचार तुला राशि में चित्रा से स्वाति नक्षत्र में हो रहा है। इसके अलावा सूर्य और गुरु कर्क राशि में पुष्य नक्षत्र में युति में हैं। बुध मिथुन राशि में वक्री यानी उल्टी चाल चल रहे हैं। इन सभी ग्रहों के प्रभाव से आज का दिन बातचीत करने, सोच-समझकर फैसले लेने और अपने पुराने कार्यों को पूरा करने के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आइए जानते हैं कि मेष से लेकर मीन राशि तक सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है।

मेष राशि
रिश्तों में स्वतंत्र सोच और लचीलापन बढ़ेगा। आर्थिक स्थिरता से मन शांत रहेगा। कागजी काम में जल्दबाजी न करें। पार्टनर से खुलकर चर्चा करें, जिससे रिश्ता मजबूत होगा। पुराना और अटका काम निपटाएं।

वृषभ राशि
आप प्रसन्न रहेंगे और नौकरी में स्वतंत्रता से फैसले ले पाएंगे। संवाद में सावधानी बरतें। परिवार के साथ तालमेल बेहतर होगा। नए सौदे चौबीस जुलाई के बाद करें, अभी पुराना काम पूरा करें।

मिथुन
धन भाव में सूर्य-गुरु की युति शुभ है। लग्नेश बुध वक्री होने के कारण फैसलों में सतर्कता रखें। पार्टनर की आजादी का सम्मान करें। बड़े फैसले चौबीस जुलाई तक टाल दें।

कर्क राशि
व्यक्तित्व में गरिमा और नेतृत्व दिखेगा। आर्थिक योजनाएं बेहतर बनेंगी। कर्म करें और फल की इच्छा त्याग दें। मां या बड़ों से खुलकर बात करें। नेतृत्व के नए मौके मिलेंगे।

सिंह राशि
व्यक्तित्व में विशेष आकर्षण रहेगा। करियर में स्थिर गति से प्रगति होगी। दिखावे से ज्यादा जरूरी कामों पर ध्यान दें। भाई-बहन और पड़ोसियों से रिश्ते मजबूत करें।

कन्या राशि
पैसों के मामले में शुभ संकेत हैं। परिवार से तालमेल आसान होगा। करियर के बड़े फैसले फिलहाल टाल दें। वाणी में मिठास रहेगी। चौबीस जुलाई के बाद राह आसान होगी।

तुला राशि
स्वतंत्रता, आत्मविश्वास और कूटनीतिक कुशलता चरम पर होगी। यात्रा में सावधानी बरतें। जीवनसाथी के साथ दिन खास बनाएं। पुराना अटका काम पूरा होगा।

वृश्चिक राशि
कार्य का असर धीमा हो सकता है, पर परिणाम शुभ मिलेंगे। कार्यस्थल पर व्यावहारिक रहें। जीवनसाथी का सहयोग मजबूत रहेगा। मेहनत का फल अवश्य मिलेगा।

धनु राशि
गोपनीयता वाले मामलों में उत्तम फल मिलेंगे। गुरुजनों की सलाह फायदेमंद रहेगी। यात्रा और कागजी काम में सावधानी बरतें। कार्यस्थल पर मान-सम्मान मिलेगा।

मकर राशि
दिन की शुरुआत धीमी हो सकती है, पर समय पक्ष में रहेगा। बातचीत और समझौतों पर ध्यान दें। बॉस आपके काम से प्रभावित होंगे।

कुंभ राशि
उत्तम स्वास्थ्य और दिनचर्या के लिए योजना बनाएं। महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले विचार कर लें। परिवार से व्यावहारिक तरीके से बातचीत करें।

मीन राशि
रचनात्मक कार्यों में शुभता रहेगी। दिन अनुशासन और शांति से बीतेगा। शब्दों का चयन सावधानी से करें। गलतफहमियों को दूर करने का सुनहरा मौका है।

यह भी पढ़ें: Shreya Kalra को गंदे इशारे दिखाने पर Harshad पर फूटा जनता का गुस्सा
 

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Kirti Soni

पब्लिश्ड 22 July 2026 at 08:08 IST