अपडेटेड 21 September 2025 at 07:15 IST
Aaj ka Rashifal 21 September 2025: साल का आखिरी सूर्य ग्रहण आज, इन 4 राशियों को सतर्क रहने की जरूरत; जानें कैसा रहेगा आपका दिन
Aaj ka Rashifal 21 September 2025: आज हिंदू पंचांग के हिसाब से आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि और रविवार का दिन है। वहीं आज साल का आखिरी सूर्य ग्रहण भी है और आज ही पितरों की विदाई भी की जाएगी। अब ऐसे में आपका आज का दिन कैसा रहने वाला है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
Aaj ka Rashifal 21 September 2025: ज्योतिष शास्त्र में सभी दिन को महत्वपूर्ण माना जाता है। वहीं आज पंचांग के हिसाब से आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि है। साथ ही आज रविवार के दिन साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है और आज सर्वपितृ अमावस्या भी है। इस दिन विशेष रूप से उन पितरों का श्राद्ध किया जाता है। जिनकी तिथि नहीं पता होती है। अब ऐसे में आज किन राशियों को उत्तम परिणाम मिल सकते हैं।
आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित दयानंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
आज मेष राशि वालों का दिन
आज मेष राशि वालों का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आपको सुख-समृद्धि की प्राप्ति हो सकती है। बिजनेस में लाभ होगा। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
आज वृषभ राशि वालों का दिन
आज वृषभ राशि वालों का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार में लाभ होगा। ध लाभ होने के संकेत हैं। आज आपका दिन सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहेगा।
आज मिथुन राशि वालों का दिन
मिथुन राशि वालों का दिन अनुकूल रहने वाला है। आपको धन लाभ होगा। आपको कार्यक्षेत्र में सावधानी बरतने की जरूरत है। जल्दबाजी में फैसला न लें।
आज कर्क राशि वालों का दिन
कर्क राशि वालों का दिन उत्तम फलदायी रहने वाला है। सकारत्मक फलों की प्राप्ति हो सकती है। धन लाभ हो सकता है। आज आप दोस्त के साथ कहीं घूमने का प्लान बनाएंगे।
आज सिंह राशि वालों का दिन
सिंह राशि वालों का दिन शुभ फलदायी रहने वाला है। आज माता-पिता की सेहत का ध्यान रखें। स्वास्थ्य में पहले से सुधार होगा।
आज कन्या राशि वालों का दिन
कन्या राशि वालों का दिन आज का दिन शुभ फलदायी रहने वाला है । आपके प्रमोशन के योग बन रहे हैं। मनोवांछित फलों की प्राप्ति हो सकती है।
आज तुला राशि वालों का दिन
तुला राशि वालों का दिन उत्तम रहने वाला है। कम मेहनत में ज्यादा फल मिलेगा। आज आपके किसी रिश्तेदार से रिश्ते बेहतर होंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
आज वृश्चिक राशि वालों का दिन
वृश्चिक राशि वालों का दिन अनुकूल रहने वाला है। आपके सभी काम सफल होंगे। कारोबार में शुभ परिणाम मिलेंगे। आप अपने करियर को सफल बनाएंगे।
आज धनु राशि वालों का दिन
धनु राशि वालों का दान करियर में शुभ परिणाम लेकर आया है। आपको सफलता मिल सकती है। स्वास्थ्य में सावधानी बरतने की जरूरत है।
ये भी पढ़ें - Jolly LLB 3 BO Day 2: डबल जॉली और मजाकिया जज... दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर छा गए 'वकील साहब', इन फिल्मों का रिकॉर्ड ध्वस्त
आज मकर राशि वालों का दिन
मकर राशि के जातकों का दिन भाग्योदय लेकर आया है। आपको कहीं से कोई खुशखबरी मिल सकती है। मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है।
आज कुंभ राशि वालों का दिन
कुंभ राशि वालों का दिन खुशहाली लेकर आया है। ऑफिस में अपने काम पर ध्यान लगाएं। आज आपको किसी पारिवारिक समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।
आज मीन राशि वालों का दिन
मीन राशि वालों का दिन शानदार रहेगा। व्यापार में लाभ होगा। आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार होगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा।
Published By : Aarya Pandey
पब्लिश्ड 21 September 2025 at 07:15 IST