अपडेटेड 21 November 2025 at 07:06 IST

Aaj Ka Rashifal 21 November 2025: आज मेष, मिथुन और मकर समेत इन 4 राशियों को मिल सकती है बड़ी सफलता, पैसों के मामले में रहना होगा सावधान; देखें दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 21 November 2025: आज शुक्रवार का दिन किन राशियों के लिए खास रहना वाला है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।

Aaj Ka Rashifal 21 November 2025 | Image: Freepik

Aaj Ka Rashifal 21 November 2025: ज्योतिष शास्त्र के हिसाब से आज शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी को समर्पित है। इस दिन विशेष रूप से मां लक्ष्मी की पूजा की जाए तो व्यक्ति को सभी परेशानियों से छुटकारा मिल सकती है और आर्थिक स्थिति में भी पहले से सुधार हो सकता है। अब ऐसे में आज का दिन किन राशियों के लिए खास माना जा रहा है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए आज के दिन अपनी पुरानी चीजों पर ध्यान देने की जरूरत है। पैसों के मामले में सावधानी बरतें। वरना नुकसान हो सकता है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वाले आज के दिन कोई भी काम सोच-समझकर करें। जिससे आपको लाभ हो सके। आपको अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना है। आपको मनचाहे परिणाम मिल सकते हैं।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन एक खास बदलाव लेकर आया है। जो बेहद सकारात्मक रहने वाला है। आपको यात्रा से लाभ हो सकता है। धैर्य बनाएं रखें।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन एनर्जी से भरा रहने वाला है। आप आज किसी को सलाह देंगे और इससे आपको मन में शांति महसूस होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन घर-परिवार और प्रेमी से जुड़ा रहेगा। आपको अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना है। माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा।

कन्या राशि

आज कन्या राशि के जातकों के लिए दिन खुशियों से भरा रहेगा। आपको धन लाभ हो सकता है। आज आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।

तुला राशि 

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन अपने काम पर ध्यान लगाने का है। पैसों के मामलों पर ध्यान दें। आपका कोई कहा हुआ बात सच हो सकता है।

वृश्चिक राशि 

आज वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहने वाला है। आपको आर्थिक लाभ हो सकता है। आज कहीं भी बाहर जाने से बचें।

धनु राशि

धनु राशि के जातक आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि हो सकती है। आपके मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है।

ये भी पढ़ें - Nitish Cabinet 2025: 10वीं बार CM बनने के साथ नीतीश कैबिनेट में शामिल हुए ये 10 नए चेहरे, 19 पुराने मंत्रियों का कटा पत्ता

मकर राशि 

मकर राशि वालों के लिए आज का दिन अपने काम पर ध्यान लगाने का दिन है। आज आपको अपनी वाणी पर ध्यान लगाने की जरूरत है। आपको धन लाभ हो सकता है।

कुंभ राशि 

कुंभ राशि वालों को आज अपने करियर पर ध्यान लगाने की जरूरत है। आज आपके पुराने दोस्त आपसे मिल सकते हैं। जिससे आपका दिन खुशियों से भर जाएगा।

मीन राशि 

मीन राशि वालों के लिए आज का दिन शांतिभरा हो सकता है। आपके सभी काम समय पर पूरे होंगे। आपको धन लाभ हो सकता है। माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। 

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 21 November 2025 at 07:06 IST