Aaj Ka Rashifal: इन 4 राशियों को निवेश में मिलेगा लाभ, जानें आज क्या कहते हैं आपके सितारे

Aaj Ka Rashifal: आज 20 जून दिन शनिवार को 4 राशियों को निवेश में लाभ मिल सकता है। इसके साथ कुछ राशियों को सावधानी बरतने की जरूरत है। यहां पढ़ें सभी राशियों का हाल।

Aaj Ka Rashifal 20 June 2026 | Image: Meta AI

Aaj Ka Rashifal: 20 जून 2026 को चंद्रमा और केतु की सिंह राशि में युति हो रही है। ज्योतिष के अनुसार, इस खगोलीय घटना का असर सभी 12 राशियों के करियर, स्वास्थ्य और आर्थिक स्थिति पर पड़ेगा। कुछ राशियों के लिए यह समय निवेश के लिए शुभ है, तो कुछ को स्वास्थ्य और मानसिक शांति के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के दिन का कैसा रहने वाला है हाल।

मेष

निवेश के लिए समय शुभ है, लेकिन मानसिक तनाव रह सकता है। प्रेम संबंधों में तू-तू मैं-मैं हो सकती है। काली जी को प्रणाम करें।

वृषभ

स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन जमीन में निवेश करने से बचें। घर में कलह की स्थिति बन सकती है। काली जी की आराधना करें।

मिथुन

स्वास्थ्य का ध्यान रखें, नाक-कान-गले की समस्या हो सकती है। नया बिजनेस शुरू न करें। काली जी को प्रणाम करें।

कर्क

मुंह से जुड़ी हुई कोई समस्या का सामना करना पड़ सकता है। धन हानि का योग है, निवेश से बचें। अपनी बोली पर कंट्रोल रखें। पीली वस्तु पास रखें।

सिंह

दिमाग में बेचैनी हो सकती है और उदर रोग की संभावना है। अपने पार्टनर की सेहत का ध्यान रखें। हरी वस्तु का दान करें।

कन्या

सिरदर्द या आंखों में दर्द या कोई समस्या हो सकती है। निवेश अभी टाल दें। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।

तुला

आय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। कहीं दूर जानें से बचें और संदिग्ध समाचारों से सावधान रहें। लाल वस्तु का दान करें।

वृश्चिक

सरकारी और कानूनी मामलों से दूरी बनाएं। निवेश के लिए समय उपयुक्त है। पीली वस्तु अपने पास रखें।

धनु

मान-सम्मान का ध्यान रखें। यात्रा में चोट लगने का डर है। अति धार्मिक होने से बचें। लाल वस्तु पास रखें।

मकर

पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। काली जी को प्रणाम करें।

कुंभ

जीवनसाथी और स्वयं के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। निवेश में लोहे से जुड़ी चीजों को प्राथमिकता दें। पीली वस्तु का दान करें।

मीन

शत्रुओं पर दबदबा बना रहेगा। स्वास्थ्य में छोटी-मोटी परेशानियां रहेंगी। धातु में निवेश करना शुभ होगा।

यह भी पढ़ें: NETFLIX ही नहीं, अब यहां फ्री में देख सकेंगे समय रैना का शो

 

Published By : Kirti Soni

पब्लिश्ड 20 June 2026 at 07:05 IST