Rashifal 2 May 2026: आज लव लाइफ में छाएगा रोमांच, इन राशियों को करियर में मिलेगी सफलता; जानिए कैसा रहेगा आपका दिन?

Rashifal 2 May 2026: शनिवार, 2 मई 2026 का दिन कई राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आ रहा है। कुछ राशि के जातकों के आज लंबे वक्त से अटके काम पूरे होने की संभावना है। मेष से मीन तक, पढ़िए सभी 12 राशियों का राशिफल...

Aaj Ka Rashifal 2 may 2026 | Image: Meta AI

Aaj Ka Rashifal 2 May 2026: आज 2 मई 2026, शनिवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है। द्रिक पंचांग के अनुसार आज वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है। इस दिन विशाखा नक्षत्र, व्याघात योग और दिशाशूल दक्षिण का संयोग बन रहा है। शनिदेव की इस विशेष वार पर ग्रहों की स्थिति कई राशियों को मजबूत परिणाम देने वाली है। ऐसे में आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है।

मेष राशि 

आज आपका दिन मिला-जुला बीतेगा आज ऊर्जा से भरे रहेंगे। नई शुरुआत के लिए बेहतरीन दिन है, लेकिन जल्दबाजी से बचें। करियर में कोई अच्छा ऑफर आ सकता है। प्रेम में रोमांच बरकरार रहेगा। स्वास्थ्य का ख्याल रखें

वृषभ राशि 

आपका दिन अच्छा बीतेगा। स्थिरता आपकी ताकत बनी रहेगी। आर्थिक मामलों में थोड़ी सावधानी बरतें, कोई पुराना निवेश फल सकता है। रिश्तों में गहराई आएगी, लेकिन बातचीत में थोड़ी नरमी रखें।

मिथुन राशि 

मिथुन राशि के जातकों का आज का दिन सामान्य बीतेगा। आज यात्रा के योग बन रहे हैं। प्रेम में हल्का उतार-चढ़ाव बना रहेगा, संयम रखें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा पर तनाव लेने से बचें।

कर्क राशि 

कर्क: आपका आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा बीतेगा। भावनाओं पर नियंत्रण रखें। घर-परिवार में सुखद माहौल होंगी। आपकी आर्थिक स्थिति थोड़ी डामाडोल रह सकती है। स्वास्थ्य में सुधार आएगा।

सिंह राशि

सिंह: आपका दिन अच्छा बीतेगा। आज नेतृत्व के मौके मिलेंगे। प्रेम जीवन रोमांचक रहेगा। आर्थिक लाभ संभव है, लेकिन खर्च पर नजर रखें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, व्यायाम जारी रखें।

कन्या राशि 

आपका दिन मिला जुला बीतने वाला है। लंबे समय से अटके काम पूरे होते नजर आएंगे। बेफिजूल के खर्चे से जितना हो सके बचें। परिवार की खुशी का माहौल रहेगा। ज्यादा तनाव न लें।

तुला राशि 

तुला राशि के जातकों का आज का दिन सामान्य बीतेगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। कलात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। करियर में कोई नया प्रस्ताव आ सकता है। आर्थिक मामलों में सतर्क रहें।

वृश्चिक राशि 

आपका दिन शानदार बीतेगा। लव लाइफ में रोमांस बढ़ेगा। पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिता सते हैं। आर्थिक लाभ की भी संभावनाएं बन रही हैं।

धनु राशि 

आपका दिन अच्छा बीतेगा। आज साहस और उत्साह चरम पर रहेगा। यात्रा या नया प्रोजेक्ट शुरू करने का अच्छा समय है। शिक्षा क्षेत्र में सफलता मिलेगी। प्रेम जीवन आनंददायक रहेगा। अधिक खान-पान से बचें।

मकर राशि 

आपका आज का दिन मिला जुला बीतने वाला है। अनुशासन और मेहनत आज फल देगी। करियर में तरक्की के संकेत भी मिल रहे हैं। आर्थिक स्थिति सुधरेगी। पुरानी समस्याओं का समाधान मिल सकता है।

कुंभ राशि 

आज के दिन आपको थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। कोई करीबी आज आपको ठेंस पहुंचाने की कोशिश कर सकता है, ऐसे में सतर्क रहें। आर्थिक रूप से अच्छा दिन, लेकिन अनावश्यक खर्च से बचें। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। नई दोस्ती फायदेमंद साबित होगी।

मीन राशि

आपका दिन अच्छा रहेगा। करियर में सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, आराम जरूरी। परिवार की ओर से अच्छी खबर मिल सकती है। आज के दिन गुस्से पर भी थोड़ा कंट्रोल रखें, नहीं तो कई काम बिगड़ सकते हैं। 

यह भी पढ़ें: Budh Vakri 2026: ज्येष्ठ में बुध की उल्टी चाल से बरसेगा पैसा, वक्री से किन 4 राशियों की होगी बंपर कमाई?

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 2 May 2026 at 08:06 IST