Aaj Ka Rashifal: 2 जून बड़े मंगल को हनुमान जी की कृपा से चमकेगी इन राशियों की किस्मत, जानें सभी 12 राशियों का भाग्य

Aaj Ka Rashifal 2 June 2026: आज ज्येष्ठ मास पहला पड़ा मंगलवार है। इस दिन बजरंगबली हनुमान जी की कृपा सभी 12 राशियों पर रहेगी। यहां पढ़िये सभी 12 राशियों का हाल।

aaj ka rashifal | Image: Freepik

Aaj Ka Rashifal 2 June 2026: आज 02 जून 2026, दिन मंगलवार को ज्येष्ठ अधिकमास का बड़ा मंगल है। यह दिन हनुमान जी की पूजा के लिए बेहद विशेष माना जाता है। आज के दिन तैतिल, गर और वणिज करण के साथ साध्य और शुभ योग का निर्माण हो रहा है। ग्रहों और नक्षत्रों के इस संयोग से सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा, इसके बारे में पंडित सत्यम विष्णु अवस्थी ने विस्तार से बताया है। आइए जानते हैं आज का दैनिक राशिफल।

मेष राशि
नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। हर कार्य को समझदारी से करें, सफलता मिलेगी। निजी जीवन में व्यस्तता रहेगी और आज धन लाभ की पूरी संभावना है। साझेदारी के कामों में थोड़ी सावधानी बरतें। आज चांदी की कोई वस्तु खरीदना शुभ रहेगा।

वृषभ राशि
कार्यक्षेत्र में अधिकारी आपके काम से खुश रहेंगे। संतान की वजह से थोड़ा तनाव या चिंता बढ़ सकती है। आज अचानक बड़े खर्चे सामने आ सकते हैं। अपनी कीमती वस्तुएं संभालकर रखें क्योंकि विरोधियों के सक्रिय रहने और बिजली के उपकरणों पर खर्च के योग हैं।

मिथुन राशि
आज जो भी काम करें, बहुत होशियारी से करें क्योंकि लोगों की नजर आप पर है। रुका हुआ धन वापस मिलेगा और व्यापारिक यात्राएं सफल रहेंगी। लाभ के नए अवसर मिलेंगे, हालांकि कारोबार में आज भागदौड़ अधिक रहेगी।

कर्क राशि
पढ़ाई में मन न लगने से परिवार में अनबन हो सकती है। आज अचानक धन हानि होने की आशंका है, इसलिए सतर्क रहें। व्यापार में नई योजनाएं बनेंगी और कार्यप्रणाली में सुधार होगा। निवेश लाभदायक रहेगा। आज घर के मंदिर में श्री यंत्र की स्थापना जरूर करें।

सिंह राशि
परिजनों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं। बाहरी लोगों और मित्रों से पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे आपके सोचे हुए कार्य पूरे होंगे। जमीन या मकान में निवेश करना शुभ रहेगा। सेहत में आज सिरदर्द की समस्या हो सकती है। नए वस्त्रों की प्राप्ति होगी।

कन्या राशि
आपके अच्छे व्यवहार के कारण लोग आपकी तारीफ करेंगे। आज वाहन, मशीनरी और आग के प्रयोग में विशेष सावधानी रखें। कोई कीमती वस्तु खो सकती है। गलत रास्ते पर जाकर जोखिम न लें और फालतू के विवादों से दूर रहें। भविष्य के लिए निवेश कर सकते हैं।

तुला राशि
गलत लोगों की संगति के कारण आज समाज में अपमानित होना पड़ सकता है, इसलिए सावधान रहें। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी। शासन और प्रशासन से सहयोग मिलेगा। विवाह चर्चा के लिए की गई यात्रा सफल रहेगी और शेयर बाजार में लाभ होगा।

वृश्चिक राशि
कहीं भी पैसा निवेश करने में जल्दबाजी न करें। संपत्ति से जुड़े काम आज बड़ा लाभ दे सकते हैं। व्यापार में उन्नति होगी और सूझबूझ से लाभ मिलेगा। किसी से विवाद न करें। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। झूठ बोलने से बचें और जीवनसाथी के लिए कोई उपहार जरूर लें।

धनु राशि
आज घर के कामकाज में आपकी व्यस्तता ज्यादा रहेगी। किसी मित्र की मदद करनी पड़ सकती है। परिवार या दोस्तों के साथ पिकनिक का आनंद मिलेगा। कलात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी और निवेश शुभ रहेगा। जीवनसाथी की चिंता रह सकती है। सोने की प्राप्ति संभव है।

मकर राशि
अपनी बात पर पूरी तरह अटल रहने का प्रयास करें। आज मानसिक रूप से निर्णय लेने में थोड़ी कमजोरी महसूस हो सकती है। दूसरों के मामलों में दखल न दें। शरीर में सुस्ती रहेगी और पुराना रोग उभर सकता है। परिवार के लिए उपहार खरीदें और संतों का सानिध्य प्राप्त करें।

कुंभ राशि
आज आपको अचानक कहीं से धन लाभ हो सकता है, जिससे आत्मसम्मान बढ़ेगा। संतान के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है। कार्यस्थल पर आपके विरोधी आज शांत रहेंगे। आज का निवेश भविष्य के लिए शुभ रहेगा। बाजार से कलम और कुमकुम जरूर खरीदें।

मीन राशि
लंबे समय से चली आ रही रहने की समस्या का समाधान होगा। विवाह के प्रयास सफल रहेंगे और परिजनों से कोई शुभ समाचार मिलेगा। धन कमाने के मार्ग आसान होंगे। आज काम के सिलसिले में भागदौड़ ज्यादा रहेगी। आभूषण की प्राप्ति हो सकती है, अपने गुस्से पर काबू रखें।

यह भी पढ़ें: ‘दृश्यम 3’ के नाम दर्ज हुए 2 बड़े रिकॉर्ड, 9 दिनों में फिल्म के रिकॉर्ड

Published By : Kirti Soni

पब्लिश्ड 2 June 2026 at 07:59 IST