अपडेटेड 19 December 2025 at 07:37 IST
Aaj Ka Rashifal 19 December 2025: आज बदलेगी ग्रहों की दशा या बढ़ेंगी मुश्किलें? जानें कैसा रहेगा शुक्रवार का दिन
Horoscope In Hindi: 19 दिसंबर 2025 का दिन ज्यादातर राशियों के लिए सामान्य से अच्छा रहेगा। कुछ राशियों को मेहनत थोड़ा बढ़ानी पड़ेगी, लेकिन उनका परिणाम आने वाले दिनों में मिलेगा। आज के दिन सकारात्मक सोच रखें और दिन की शुरुआत अच्छे कार्यों से करें।
Aaj Ka Rashifal 19 December 2025 In Hindi: 19 दिसंबर 2025, शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की विशेष रूप से पूजा की जाती है। आज का दिन कई लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने वाला है। करियर, धन, परिवार और रिश्तों को लेकर सितारे क्या संकेत दे रहे हैं। तो चलिए जानते हैं आज कैसा रहेगा आपका दिन?
मेष राशि
आज आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। कामकाज में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। इसके अलावा आपको आज परिवार का सहयोग मिलेगा।
लकी कलर: लाल
वृषभ राशि
आज आप अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें। नौकरी में धैर्य से काम लें। इसके अलावा सेहत को लेकर लापरवाही न करें।
लकी कलर: सफेद
मिथुन राशि
आज दिन आपके पक्ष में रहेगा। आपके सभी रुके हुए काम पूरे होंगे। साथ ही, दोस्तों से अच्छी खबर मिल सकती है।
लकी कलर: हरा
कर्क राशि
आज आपको भावनाओं पर नियंत्रण रखना जरूरी है। कार्यक्षेत्र में सावधानी से फैसले लें। आपका शाम तक मन हल्का होगा।
लकी कलर: क्रीम
सिंह राशि
आज के दिन मान-सम्मान बढ़ेगा। बॉस या वरिष्ठ व्यक्ति आपकी तारीफ कर सकते हैं। इसके अलावा निवेश के लिए दिन अच्छा है।
लकी कलर: सुनहरा
कन्या राशि
आज के दिन भागदौड़ ज्यादा रहेगी। इसके अलावा मेहनत का फल जरूर मिलेगा। साथ ही, सेहत में सुधार होगा।
लकी कलर: नीला
तुला राशि
आज के दिन संतुलन बनाकर चलें। ऐसा करने से रिश्तों में मधुरता आएगी। इसके अलावा पैसों से जुड़ा कोई फैसला सोच-समझकर लें।
लकी कलर: गुलाबी
वृश्चिक राशि
आज आत्मविश्लेषण का दिन है। आपके पुराने अनुभव काम आएंगे। किसी करीबी से मन की बात शेयर कर सकते हैं।
लकी कलर: मैरून
धनु राशि
आज यात्रा के योग बन रहे हैं। नौकरी या व्यापार में नए अवसर मिल सकते हैं। आज का दिन आपका उत्साह से भरा रहेगा।
लकी कलर: पीला
मकर राशि
आज जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। धैर्य और समझदारी से काम लें। शाम तक स्थिति आपके पक्ष में होगी।
लकी कलर: स्लेटी
कुंभ राशि
आज रचनात्मक कामों में मन लगेगा। नई योजना पर काम शुरू कर सकते हैं। इसके अलावा दोस्तों का साथ मिलेगा।
लकी कलर: आसमानी
मीन राशि
आज मन थोड़ा भावुक रह सकता है। ध्यान और योग से शांति मिलेगी। परिवार के साथ समय बिताएं।
लकी कलर: बैंगनी
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Samridhi Breja
पब्लिश्ड 19 December 2025 at 07:37 IST