अपडेटेड 18 June 2025 at 07:43 IST

Aaj Ka Rashifal: ये लोग आज के दिन न लें कोई रिस्क, उधार देने से भी बचें, जानें कैसा जाएगा 12 राशियों का दिन

Aaj ka Rashifal 18th June 2025: आज यानी 18 जून को 12 राशियों का दिन कैसा जाएगा, यदि आप इस बारे में जानना चाहते हैं तो जानते हैं इस लेख के माध्यम से...

Aaj Ka Rashifal: ये लोग आज के दिन न लें कोई रिस्क, उधार देने से भी बचें, जानें कैसा जाएगा 12 राशियों का दिन | Image: freepik

Aaj ka Rashifal 18th June 2025: बता दें कि राशिफल का आकलन ग्रह नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। ऐसे में आज यानी 18 जून के दिन 12 राशियों का दिन कैसा जाएगा, ये लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि 12 राशियों का दिन आज कैसा जाने वाला है। पढ़ते हैं आगे...  

मेष राशि

इन जातकों को बता दें कि आज मन कुछ परेशान रह सकता है। तनाव रह सकता है। जीवनसाथी के साथ कलह क्लेश हो सकता है। मानसिक स्वास्थ्य कुछ गड़बड़ रहेगा। काली वस्तु का दान आज के दिन जरूर करें।

वृषभ राशि

इन जातकों को बता दें कि आज अपने स्वास्थ्य पर जरूर ध्यान दें। पिता के स्वास्थ्य पर भी ध्यान दें। सरकारी कार्यों में कम से कम पड़ें। संतान के साथ स्थिति सही रहेगी। व्यापार मध्यम रहेगा। पीले वस्तु का दान आज के दिन जरूर करें।  

मिथुन राशि

इन जातकों को बता दें कि आज अपमान का डर सता सकता है। यात्रा पर न जाएं वरना यात्रा कष्टकारी हो सकती है। प्रेम संतान के साथ स्थिति अच्छी है। व्यापार अच्छा है। काली जी को प्रणाम जरूर करें।

कर्क राशि

इन जातकों को बता दें कि आज का दिन किसी भी प्रकार का रिस्क ना लें। थोड़ा बचकर निकालें दिन। जोखिम भरा हो सकता है दिन। स्वास्थ्य मध्यम रह सकता है। व्यापार भी अच्छा है। काली वस्तु का दान आज के दिन जरूर करें।

सिंह राशि

ये जातक जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं। हालांकि स्वास्थ्य पर ध्यान जरूर दें। प्रेम संतान के साथ स्थिति मध्यम रह सकती है। व्यापार ठीक रहेगा। शनि देव को प्रणाम जरूर करें।  

कन्या राशि

इन जातकों को बता दें कि आज कार्यों में विघ्न आ सकता है। स्वास्थ्य मध्यम रह सकता है। शत्रु पर दबदबा कायम रह सकता है। प्रेम संतान के साथ स्थिति अच्छी रह सकती है। शनि देव को प्रणाम जरूर करें।

तुला राशि

इन जातकों को बता दें कि आज मानसिक स्वास्थ्य कुछ परेशान कर सकता है। बच्चों के साथ स्थिति भी खराब हो सकती है। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा नहीं चल रहा। स्वास्थ्य मध्यम रह सकता है। नीली वस्तु को अपने पास जरूर रखें।  

वृश्चिक राशि

इन जातकों को बता दें कि आज भूमि वाहन या भवन खरीदने जा रहे हैं तो कुछ अड़चनें आ सकती हैं। इसके अलावा संतान के साथ स्थिति अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। व्यापार भी ठीक रहेगा। पीली वस्तु को अपने पास जरूर रखें।  

धनु राशि

इन जातकों को बता दें कि व्यापारिक स्थिति मध्यम रह सकती है। नाक, कान, गले की परेशानी हो सकती है। स्वास्थ्य कुछ प्रभावित हो सकता है। व्यापार मध्यम रह सकता है। लाल वस्तु को अपने पास जरूर रखें।

मकर राशि

इन जातकों को बता दें कि धन हानि के संकेत मिल सकते हैं। सट्टा लॉटरी में पैसे बिल्कुल भी ना लगाएं। आर्थिक रिस्क ना लें। प्रेम संतान के साथ स्थिति अच्छी रह सकती है। व्यापार अच्छा रहेगा। हरी वस्तु को अपने पास जरूर रखें।

कुंभ राशि

इन जातकों को बता दें कि आज घबराहट हो सकती है। बेचैनी हो सकती है। नकारात्मक ऊर्जा आसपास घूम सकती है। मन कुछ खराब रह सकता है। व्यापार ठीक रहेगा। हरि वस्तु को अपने पास जरूर रखें।

मीन राशि

इन जातकों को बता दें कि सिर दर्द, आंखों में दर्द आदि दर्द हो सकता है। खर्च बढ़ सकता है। स्वास्थ्य मध्यम रह सकता है। व्यापार भी मध्यम रहेगा। काली वस्तु का दान आज के दिन जरूर करें।

ये भी पढ़ें - Weight Loss: अब नेचुरल तरीके से कम करें शरीर की चर्बी, बस करें ये काम

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 18 June 2025 at 07:43 IST