Aaj Ka Rashifal 17 July: आज का दिन बेहद खास, कई राशियों पर बरसेगी कृपा, लव लाइफ में आएंगी खुशियां; किसे रहना होगा सावधान?

Aaj Ka Rashifal: आज 17 जुलाई, शुक्रवार को आषाढ़ शुक्ल चतुर्थी के दिन कई राशि वालों की किस्मत का सितारा चमकने वाला है। सिंह और वृश्चिक जैसी राशियों को आज करियर-व्यापार में बड़ी सफलता और अचानक धन लाभ के मजबूत योग हैं। वहीं, मिथुन और कन्या राशि के जातकों को आज अपनी सेहत और पैसों के लेन-देन में थोड़ी सावधानी बरतनी होगी। जानिए अपनी राशि का पूरा हाल...

आज का राशिफल 17 जुलाई 2026 | Image: freepik

Aaj Ka Rashifal 17 July 2026: आज 17 जुलाई 2026, शुक्रवार का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास है। पंचांग के अनुसार, आज आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की 'अनिरुद्ध विनायक चतुर्थी' है, जिसे भगवान श्री गणेश की आराधना के लिए बेहद कल्याणकारी माना जाता है। शुक्रवार का दिन होने से आज जहां बप्पा विघ्न-बाधाएं दूर करेंगे, वहीं धन की देवी माता लक्ष्मी की विशेष कृपा भी कुछ भाग्यशाली राशियों पर बरसने वाली है। ग्रहों की चाल और इस शुभ महासंयोग के बीच आइए जानते हैं कि मेष से लेकर मीन तक, सभी 12 राशियों के करियर, व्यापार, सेहत और आर्थिक स्थिति के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है।

मेष राशि

आज का दिन आपके लिए ऊर्जा से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की तारीफ होगी। सीनियर्स का पूरा सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा। हालांकि, शाम के समय किसी के साथ अनबन हो सकती है। अपनी वाणी पर थोड़ा नियंत्रण रखें।

वृषभ राशि

आज का आपका दिन बढ़िया है। कोर्ट-कचहरी के पुराने मामलों से छुटकारा मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों को आज कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। मानसिक शांति मिलेगी।

मिथुन राशि

आपका आज का दिन मिला जुला रहने वाला है। अपनी सेहत का खास ख्याल रखने की जरूरत है। खान-पान में लापरवाही न बरतें। व्यापार में कोई भी बड़ा फैसला जल्दबाजी से बचें। छात्रों के लिए दिन अच्छा है। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है।

कर्क राशि

आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्य की योजना बन सकती है। लव लाइफ अच्छी रहेगी। पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का मौका मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी बातों को महत्व मिलेगा।

सिंह राशि

आपका आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। आपको अपनी सूझबूझ से करियर में बड़े अवसर मिल सकते हैं। अचानक धन लाभ होने के योग भी बन रहे हैं। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। वाहन चलाते समय थोड़ी सावधानी जरूर रखें।

कन्या राशि

आपका दिन सामान्य बीतेगा। आज मानसिक तनाव थोड़ा बढ़ सकता है, इसलिए ओवरथिकिंग से बचें। ऑफिस में सहकर्मियों के साथ बहस करने न करें। । पैसों के लेन-देन में आपको आज थोड़ी सावधान बरतनी है।

तुला राशि

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। व्यापार में नई साझेदारी से लाभ हो सकता है। पुराने कर्ज से मुक्ति मिलने के रास्ते खुलेंगे। संतान की ओर से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है, जिससे घर का माहौल खुशनुमा हो जाएगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पैसों के लेन-देन से बचें।

वृश्चिक राशि

आपका दिन शानदार बीतेगा। आज आपका भाग्य पूरी तरह से आपके साथ है। सोचे हुए सभी काम समय पर पूरे हो जाएंगे। नौकरी में प्रमोशन के योग हैं। माता-पिता के आशीर्वाद से शुरू किया गया काम लाभदायक रहेगा।

धनु राशि

आपका दिन अच्छा रहेगा। आज धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की योजना भी बन सकती है। कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियां आ सकती हैं, लेकिन आप अपनी बुद्धिमानी से उन्हें पार कर लेंगे। खर्चों पर थोड़ा लगाम लगाएं, वरना बजट बिगड़ सकता है।

मकर राशि

आज का आपका दिन सामान्य बीतेगा। प्रॉपर्टी या नया वाहन खरीदने के लिए आज का दिन उत्तम है। लंबे समय से चल रही किसी बीमारी से आज राहत मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। गुस्से पर थोड़ा नियंत्रण रखने की जरूरत है, वरना बने बनाए काम भी आपके बिगड़ सकते हैं।

कुंभ राशि

दिन मिला-जुला बीतने वाला है। आज आपको भाग्य के भरोसे बैठने के बजाय कर्म पर ध्यान देना होगा। किसी अजनबी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें, धोखा मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में थोड़ा उतार-चढ़ाव रहेगा, लेकिन सूझबूझ से सब ठीक हो जाएगा। शाम को किसी खास से मुलाकात हो सकती है।

मीन राशि 

आज का दिन शानदार रहेगा। आपकी रचनात्मकता की लोग तारीफ करेंगे। अविवाहित लोगों के लिए विवाह के अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। आर्थिक रूप से आज का दिन आपको मजबूती देकर जाएगा। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा

यह भी पढ़ें: Labh Drishti Yog 2026: 19 जुलाई से इन 4 राशियों की खुलेगी किस्मत, शनि-मंगल कराएंगे बंपर कमाई
 

 

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 17 July 2026 at 08:04 IST