अपडेटेड 17 January 2026 at 07:13 IST
17 January Ka Rashifal: आज शनिवार के दिन इन 4 राशियों को सेहत का रखना होगा विशेष ध्यान, शनिदेव को चढ़ाएं तेल; देखें अपना राशिफल
17 January Ka Rashifal: आज शनिवार के दिन किन राशियों को शनिदेव की पूजा से लाभ हो सकता है और किन्हें सेहत का ध्यान रखना चाहिए? आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
17 January Ka Rashifal: ज्योतिष शास्त्र में हर दिन को महत्वपूर्ण माना जाता है। वहीं आज शनिवार का दिन है। इस दिन शनिदेव की पूजा-अर्चना करने से व्यक्ति के जीवन में आ रही सभी परेशानियां दूर हो सकती है। अब ऐसे में आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहने वाला है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
मेष राशि वालों के लिए दिन
आज का दिन आपके लिए खुशियों की सौगात लेकर आया है। आपके आर्थिक पक्ष में मजबूती आएगी। आज आपको धन लाभ हो सकता है। आप कहीं घूमने का भी प्लान बना सकते हैं।
वृषभ राशि वालों के लिए दिन
वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन शानदार उपलब्धियों से भरा रहने वाला है। ग्रहों की स्थिति आपके पक्ष में है, जिससे आपको एक से अधिक स्रोतों से धन लाभ होने के प्रबल योग हैं।
मिथुन राशि वालों के लिए दिन
मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन कड़ी मेहनत का संकेत दे रहा है, लेकिन अच्छी बात यह है कि आपकी यह मेहनत व्यर्थ नहीं जाएगी। आज आपकी राशि के स्वामी बुध, मकर राशि में प्रवेश कर 'बुधादित्य योग' बना रहे हैं, जो आपके लिए शुभ फलदायी है।
कर्क राशि वालों के लिए दिन
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन आर्थिक और व्यक्तिगत रूप से बेहद शानदार रहने वाला है। आपकी राशि के सातवें भाव में बुधादित्य योग के साथ-साथ अन्य शुभ योगों का निर्माण हो रहा है, जो आपके लिए सफलता के नए द्वार खोलेगा।
सिंह राशि वालों के लिए दिन
अकाउंट्स और इंश्योरेंस क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज विशेष लाभ मिल सकता है। आज आपको अपने पिता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा, उनकी छोटी तकलीफ को भी नजरअंदाज न करें।
कन्या राशि वालों के लिए दिन
कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशियों की नई दस्तक लेकर आया है। बुध और शुक्र के शुभ गोचर के प्रभाव से आज आपके सितारे बुलंद रहेंगे, जिससे जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे।
तुला राशि वालों के लिए दिन
तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन भाग्य की दृष्टि से अत्यंत शुभ रहने वाला है। आपकी राशि के स्वामी की अनुकूल स्थिति एक विशेष 'शुभ योग' का निर्माण कर रही है, जो आपकी रचनात्मकता और कार्यक्षमता में चार चांद लगा देगा।
वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ परिणाम लेकर आया है। काफी समय से अटके हुए काम आज आप तेजी से पूरे कर पाएंगे। ऑफिस में सहकर्मियों का भरपूर साथ मिलेगा, जिससे आपका वर्कलोड कम होगा। विदेशी व्यापार से जुड़े लोगों के लिए आज लाभ के योग हैं।
धनु राशि वालों के लिए दिन
धनु राशि के जातकों के लिए आज यानी शनिवार का दिन सितारों की चाल के अनुसार काफी सकारात्कता आती है।
ये भी पढ़ें - न्यूजीलैंड T20 सीरीज के लिए टीम इंडिया में बड़ा फेरबदल; इस धाकड़ खिलाड़ी की 2 साल बाद वापसी, रवि बिश्नोई भी शामिल
मकर राशि वालों के लिए दिन
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों की चाल हमारे जीवन की दिशा और दशा निर्धारित करती है। आज का दिन मकर राशि के जातकों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। अपनी सेहत का ध्यान रखेँ।
कुंभ राशि वालों के लिए दिन
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिला-जुला परिणाम लेकर आने वाला है। जहाँ एक ओर आपको वित्तीय मोर्चे पर थोड़ी सावधानी बरतनी होगी, वहीं दूसरी ओर पैतृक संपत्ति और विदेशी संपर्कों से लाभ के योग भी बन रहे हैं।
मीन राशि वालों के लिए दिन
आज का दिन मीन राशि वालों के लिए ऊर्जा और सकारात्मकता लेकर आया है। ग्रह नक्षत्रों की स्थिति संकेत दे रही है कि आज आप जो भी बीज बोएंगे, भविष्य में उसका मीठा फल आपको अवश्य मिलेगा।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 17 January 2026 at 07:10 IST