अपडेटेड 16 February 2026 at 07:06 IST
Aaj Ka Rashifal 16 February 2026: आज इन 4 राशियों पर रहेगी भगवान शिव की कृपा, पूरी होंगी आपकी मनोकामनाएं; पढ़ें दैनिक राशिफल
Aaj Ka Rashifal 16 February 2026: ज्योतिष शास्त्र में हर दिन का विशेष महत्व है। वहीं आज सोमवार का दिन है। इस दिन भगवान शिव की पूजा करने का विधान है। अब ऐसे में आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहने वाला है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
Aaj Ka Rashifal 16 February 2026: हिंदू पंचांग के अनुसार, आज फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। वहीं अभी चंद्रमा मकर राशि में मौजूद हैं। सोमवार का दिन भी है।
इस दिन भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना करने से भक्तों की सभी परेशानियां दूर हो सकती है और सभी मनोकामनाएं पूरी हो सकती है। अब ऐसे में आज सोमवार का दिन किन राशियों के भाग्योदय लेकर आया है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
मेष राशिफल
मेष राशि वालों का आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार होगा। घर-परिवार में शांति बनी रहेगी।
वृषभ राशिफल
वृषभ राशि वालों का आज का दिन ठीक रहेगा। ऑफिस में वर्क लोड ज्यादा रहेगा। माता-पिता के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं। मानसिक शांति मिलेगी।
मिथुन राशिफल
मिथुन राशि वालों का आज का दिन धन लाभ लेकर आया है। आपके जीवन में चल रहे सभी कष्ट दूर हो सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
कर्क राशिफल
कर्क राशि वालों का दिन शुभ फलदायी रहेगा। आपको मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आज किसी को पैसे उधार देने से बचें।
सिंह राशिफल
सिंह राशि वालों का आज का दिन प्रॉपर्टी डील लेकर आया है। जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। रिश्तों में मजबूती आएगी।
कन्या राशिफल
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन नौकरी में बड़ी सफलता लेकर आया है। आर्थिक परेशानियां दूर होंगी। भाई-बहनों के साथ रिश्ता मजबूत होगा।
तुला राशिफल
तुला राशि वालों का आज का दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आया है। आपके सुख-साधनों में वृद्धि हो सकती है। आर्थिक लाभ हो सकता है।
वृश्चिक राशिफल
वृश्चिक राशि वालों का आज का दिन धैर्य से काम लेकर आया है। अपनी वाणी पर संयम रखें। आपकी कोई इच्छा पूरी हो सकती है।
धनु राशिफल
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। आज आपकी मुलाकात किसी नए व्यक्ति से हो सकती है। आज आपको कोई डील मिल सकता है।
मकर राशिफल
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। नौकरी में सावधानी बरतने की जरूरत है। आपकी मुलाकात किसी पुराने मित्र से हो सकती है।
कुंभ राशिफल
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन खास रहेगा। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा। आपकी आमदनी के साथ-साथ खर्चे भी बढ़ेंगे।
मीन राशिफल
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन शांति से भरा रहेगा। परिवार वालों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। आप कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Aarya Pandey
पब्लिश्ड 16 February 2026 at 07:00 IST