Aaj Ka Rashifal: ग्रहों की चाल से चमकेगी इन राशियों की किस्मत, किन्हें बरतनी होगी सावधानी, पढ़ें राशिफल

Aaj Ka Rashifal 13 June 2026: आज 13 जून दिन शनिवार को ग्रहों की चाल से कई राशियों की चाल बदलने वाली है। लेकिन कुछ लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत भी होगी। पढ़ें सभी 12 राशियों को हाल।

Aaj Ka Rashifal 13 June 2026 | Image: AI/ Republic

Aaj Ka Rashifal 13 June 2026: आज 13 जून 2026, शनिवार का दिन है। ग्रह-नक्षत्रों की गणना के अनुसार आज का भविष्यफल कुछ इस प्रकार है। सूर्योदय के समय मंगल और चंद्रमा एक साथ स्थित हैं। मंगल कृतिका नक्षत्र में हैं और दोपहर तक वृषभ राशि में सूर्य के साथ युति करेंगे। बुध अपनी स्वराशि मिथुन में हैं। शुक्र और उच्च के गुरु कर्क राशि में, केतु सिंह में, राहु कुंभ में और शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं।

मेष राशि

आज आपका मानसिक स्वास्थ्य कुछ परेशान रह सकता है। धन हानि की आशंका बनी हुई है, इसलिए अभी किसी भी तरह का निवेश करने से बचें। प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम रहेगी, लेकिन व्यापारिक दृष्टिकोण से दिन अच्छा है। घरेलू सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी।

वृषभ राशि

आज आप ऊर्जा की कमी महसूस करेंगे और थोड़ा बुझा-बुझा सा अनुभव करेंगे। हालांकि प्रेम और संतान की स्थिति बहुत अच्छी है। निवेश और व्यापार की दृष्टि से दिन अच्छा है, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखें।

मिथुन राशि

आज आपके अनाप-शनाप खर्चे हो सकते हैं। स्वास्थ्य की बात करें तो सिरदर्द या नेत्र पीड़ा की समस्या बनी रह सकती है, लेकिन कोई बड़ी चिंता की बात नहीं है। निवेश करने से बचें। प्रेम, संतान और व्यापार की स्थिति बहुत अच्छी रहेगी।

कर्क राशि

लग्नेश के अस्त होने के कारण आज स्वास्थ्य थोड़ा नरम रह सकता है। हालांकि, आय के नए मार्ग खुलेंगे और पुराने कार्यों से भी धन लाभ होगा। यात्रा के योग बन रहे हैं। व्यावसायिक स्थिति सुदृढ़ होगी और निवेश के लिए यह उचित समय है।

सिंह राशि

सिंह राशि के लिए आज का दिन शुभ है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में आपको विजय मिलेगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा और व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ बनेगी। प्रेम और संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम रहेगी। निवेश करने से पहले थोड़ा विश्लेषण जरूर कर लें।

कन्या राशि

भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और रोजी-रोजगार में आप तरक्की करेंगे। मान-सम्मान के प्रति सतर्क रहें। स्वास्थ्य, प्रेम और संतान की स्थिति बहुत अच्छी है। व्यापार में भी लाभ होगा। यह निवेश के लिए बहुत अच्छा समय है, विशेषकर भूमि या भवन में निवेश करना आपके लिए बहुत फलदायी रहेगा।

तुला राशि

आज परिस्थितियां आपके लिए थोड़ी प्रतिकूल हैं। चोट-चपेट की आशंका है, इसलिए वाहन सावधानी से चलाएं। स्वास्थ्य अच्छा है, लेकिन प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम रहेगी। व्यापार के लिहाज से दिन ठीक-ठाक है। अभी निवेश को टाल देना ही बेहतर होगा।

वृश्चिक राशि

आज जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बिठाएं और अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। नौकरी में ऊर्जा की कमी महसूस हो सकती है। प्रेम और संतान की स्थिति में काफी सुधार आया है। व्यापार अच्छा है और आप निवेश जरूर करें, लेकिन अपने पैसे को मेटल, खासकर पीली धातु में लगाएं।

धनु राशि

आज शत्रुओं पर आपका दबदबा बना रहेगा और वे भी आपके साथ मित्रवत व्यवहार करेंगे। स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित दिख रहा है। प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम रहेगी। व्यापारिक दृष्टिकोण से यह शुभ समय है। आप निवेश कर सकते हैं, कोशिश करें कि पैसा ठोस वस्तुओं में लगाएं, लिक्विड फॉर्म में नहीं।

मकर राशि

आज आपको अपनी भावुकता पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। प्रेम संबंधों में तू-तू मैं-मैं हो सकती है। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है। क्रोध पर काबू रखें और अभी किसी नए प्रेम संबंध की शुरुआत न करें। स्वास्थ्य और मानसिक स्थिति थोड़ी गड़बड़ रह सकती है। व्यापार बहुत अच्छा है।

कुंभ राशि

आज आपके लिए भूमि, भवन या वाहन खरीदने के प्रबल योग बन रहे हैं। घर में थोड़ी कलह हो सकती है, इसलिए धैर्य रखें। प्रेम, संतान और व्यापार की स्थिति बहुत अच्छी है। आप प्रेम में कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। निवेश के लिए भूमि, भवन या व्हाइट मेटल का चयन करना शुभ रहेगा।

मीन राशि

आपका पराक्रम आज रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की के साथ व्यावसायिक सफलता प्राप्त होगी। प्रेम और संतान की स्थिति काफी अच्छी है। नए प्रेम संबंधों की शुरुआत सकारात्मक रह सकती है। आप हरी वस्तु या किसी अनाज में निवेश कर सकते हैं, यह आपके लिए उचित होगा। बजरंग बली को प्रणाम करना बहुत शुभ होगा।

यह भी पढ़ें: फ्रिज में रखें 1 रुपये का सिक्का, क्या है इस वायरल ट्रिक का रहस्य
 

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Kirti Soni

पब्लिश्ड 13 June 2026 at 07:15 IST