अपडेटेड 12 October 2025 at 08:27 IST

Aaj Ka Rashifal: मेष से मीन तक किस राशि की चमकेगी किस्मत, किसे रहना होगा सावधान? पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज का दिन यानि 12 अक्टूबर 2025 का दिन सभी 12 राशियों के लिए कैसा होने वाला है। चलिए जानते हैं।

rashifal | Image: Freepik

Aaj Ka Rashifal: ग्रह-नक्षत्रों के मुताबिक उनकी चाल से ही राशिफल के बारे में पता किया जाता है। 12 अक्टूबर 2025 का दिन कुछ राशियों के लिए शुभ अवसर है तो कुछ को इस दिन नुकसान उठाने पड़ सकते हैं। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के बारे में…

मेष राशि

आज पराक्रम रंग लाएगा। रोजगार और बिजनेस में तरक्की के प्रबल योग बनेंगे। परिवार का साथ मिलेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी।

वृषभ राशि

धन लाभ के साथ पारिवारिक वृद्धि के योग हैं। आप अपने शब्दों से किसी का भी दिल जीत सकते हैं। स्वास्थ्य और संतान पक्ष अनुकूल रहेगा।

मिथुन राशि

सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। व्यक्तित्व के कारण लोग प्रभावित होंगे। प्रेम और व्यापार में सुधार होगा।

कर्क राशि

खर्चों की अधिकता से मन परेशान रहेगा, लेकिन खर्च शुभ कार्यों में होगा। कर्ज की स्थिति बन सकती है, इसलिए संयम रखें।

सिंह राशि

आय के नए स्रोत बनेंगे। पुराने अटके हुए पैसे भी मिल सकते हैं। यात्रा लाभदायक रहेगी। प्यार और बिजनेस में लाभ और तरक्की मिलेगी।

कन्या राशि

कोर्ट-कचहरी से जुड़ी मामलों में सफलता मिलेगी। पिता का सहयोग और आशीर्वाद रहेगा। बिजनेस में तरक्की मिलेगी।

तुला राशि

यात्रा और धार्मिक कार्यों में हिस्सा ले सकते हैं। भाग्य प्रबल रहेगा, हेल्थ, प्यार और बिजनेस अनुकूल रहेगा।

वृश्चिक राशि

आज चोट या परेशानी मिल सकती है। बच्चों की  हेल्थ पर ध्यान दें। प्यार और बिजनेस में संयम रखें।

धनु राशि

पार्टनर का साथ और तरक्की मिलेगी। शादी-ब्याह के मामलों में शुभ समाचार मिल सकता है। व्यापार में भी बढ़ोतरी होगी।

मकर राशि

आज दुश्मनों से भी दोस्ती होगी। बड़ों का आशिर्वाद मिलेगा। ज्ञान और प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

कुंभ राशि

बच्चों और स्टूडेंट्स के लिए शुभ दिन है। प्यार और रिलेशन में नई चीजें देखने को मिलेंगी। बिजनेस में लाभ होगा।

मीन राशि

भूमि, भवन और वाहन की खरीद के प्रबल योग हैं। घर में खुशी का माहौल रहेगा। माता का आशीर्वाद मिलेगा।

यह भी पढ़ें: Filmfare Awards 2025: बेस्ट फिल्म बनी 'लापता लेडीज' देखें विनर्स लिस्ट

 

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Kirti Soni

पब्लिश्ड 12 October 2025 at 08:20 IST