Aaj Ka Rashifal 11 May 2026: आज कुछ राशियों पर मेहरबान हैं सितारे, जबकि कुछ को रहना होगा सावधान, जानिए अपनी राशि का हाल

Aaj Ka Rashifal: आज कई राशियों के लिए करियर और आर्थिक रूप से अच्छे संकेत हैं, वहीं कुछ राशियों को स्वास्थ्य और रिश्तों में सतर्क रहने की जरूरत है। पढ़ें आज का पूरा राशिफल।

Aaj Ka Rashifal 11 May 2026 | Image: Freepik

Aaj Ka Rashifal 11 May 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार 11 मई 2026, सोमवार का दिन खास रहने वाला है। आज ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है। शतभिषा नक्षत्र और इन्द्र योग का निर्माण हो रहा है। आज नवग्रहों का कोई बड़ा राशि परिवर्तन नहीं हो रहा है। ऐसे में ग्रहों और नक्षत्रों की यह स्थिति सभी 12 राशियों के जीवन पर अलग-अलग प्रभाव डालेगी। स्वास्थ्य, करियर, आर्थिक स्थिति और पारिवारिक जीवन पर इसका असर देखने को मिलेगा।  जानिए मेष से लेकर मीन तक कैसा रहेगा आपका आज का दिन...

मेष राशि (Aries)

मेष राशि वालों का आज का दिन ऊर्जा और उत्साह से भरा रहेगा। नौकरी या व्यवसाय में कोई अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है। जो लोग नौकरी बदलने की सोच रहे थे, उनके लिए अच्छा समय है। परिवार में खुशियां रहेंगी, लेकिन स्वास्थ्य का ध्यान रखें

वृषभ राशि (Taurus)

आपका दिन मिला जुला बीतेगा। आज स्थिरता और धैर्य का दिन है। आर्थिक मामलों में सुधार होगा। कोई पुराना बकाया या रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। घर-परिवार में शांति रहेगी। आज के दिन थोड़ा गुस्से पर कंट्रोल रखें।

मिथुन राशि (Gemini)

आपका दिन सामान्य बीतेगा। यात्रा की संभावना है, छोटी यात्रा फायदेमंद रहेगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में रोमांच रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। कोई पुरानी गलती सुधारने का मौका मिलेगा।

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि के जातकों का आज का दिन अच्छा बीतेगा। भावनाओं को संतुलित रखने का दिन है। परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। माता-पिता का स्वास्थ्य चिंता का विषय हो सकता है, उनकी देखभाल करें। नौकरी में पदोन्नति या जिम्मेदारी बढ़ सकती है।

सिंह राशि (Leo)

आपका दिन ठीक ठाक बीतेगा। आज नेतृत्व करने का दिन है। आपकी मेहनत रंग लाएगी और लोग आपकी तारीफ करेंगे। स्वास्थ्य में ऊर्जा बनी रहेगी, व्यायाम जरूर करें। आज के दिन किसी भी तरह के विवाद से दूर रहें। दोपहर के बाद कोई अच्छा समाचार मिल सकता है।

कन्या राशि (Virgo)

आपका दिन मिला जुला रहने वाला है। काम में परफेक्शन रखें, सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, पेट संबंधी समस्या हो सकती है। परिवार में छोटी-मोटी बहस हो सकती है, शांति बनाए रखें। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। प्रेम में आज थोड़ी दूरी महसूस हो सकती है

तुला राशि (Libra)

तुला राशि वालों का आज का दिन अच्छा बीतेगा। प्रेम जीवन में मिठास आएगी। पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताएंगे। नौकरी या व्यापार में नए लोगों से संपर्क फायदेमंद होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आर्थिक रूप से संतुलित दिन है।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

आज का आपका दिन सामान्य बीतेगा। नौकरी में लंबे समय से चली आ रही समस्याएं सुलझेंगी। आर्थिक लाभ की अच्छी संभावना है। स्वास्थ्य में सुधार होगा लेकिन क्रोध पर नियंत्रण रखें। परिवार में किसी सदस्य की मदद मिल सकती है। प्रेम में गहराई बढ़ेगी। शाम को कोई महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius)

आपका दिन अच्छा बीतेगा। लंबी दूरी की यात्रा की योजना बन सकती है। करियर में तरक्की के अवसर मिलेंगे। छात्रों के लिए अच्छा दिन है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। दोस्तों का साथ मिलेगा। सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें।

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि के जातों का आज का दिन सामान्य रहने वाला है। आज मेहनत और अनुशासन का फल मिलेगा। ऑफिस या व्यवसाय में बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। आर्थिक मामलों में स्थिरता रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, कमर या घुटने की समस्या हो सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius)

आपका दिन ठीक ठाक बीतेगा। आज नई सोच और रचनात्मकता का दिन है। प्रेम जीवन में नयापन आएगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा लेकिन तनाव न लें। आर्थिक स्थिति थोड़ी डामाडोल रह सकती है, खर्चों परन नियंत्रण रखें।

मीन राशि (Pisces)

आपका दिन अच्छा बीतेगा। करियर में छोटी-छोटी सफलताएं मिलेंगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। परिवार में आज खुशियों का माहौल रहेगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। किसी जरूरतमंद की मदद करेंगे तो अच्छा लगेगा।

यह भी पढ़ें: Mahalakshmi Rajyog 2026: 14 मई को बनने जा रहा है महालक्ष्मी राजयोग, इन 4 राशियों को मिलेगी धन-दौलत और हर काम में कामयाबी

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 11 May 2026 at 07:54 IST