अपडेटेड 10 February 2026 at 09:02 IST
Aaj Ka Rashifal: आज इन राशियों को मिल सकता है लाइफ पार्टनर, प्यार से भर जाएगी जिंदगी, जानिए 12 राशियों का हाल
Aaj Ka Rashifal: आज, 10 फरवरी को इन राशियों को उनके लाइफ पार्टनर मिल सकते हैं, जिसके बाद हमेशा के लिए बदल सकती है जिंदगी। आइए आपको बताते हैं सभी 12 राशियों का हाल।
Aaj Ka Rashifal: आज मंगलवार, 10 फरवरी 2026 को चंद्रमा वृश्चिक राशि और विशाखा नक्षत्र में गोचर कर रहा है। साथ ही ध्रुव योग का प्रभाव भी बना हुआ है। ऐसे में आज का दिन प्यार और रिश्तों के लिए खास माना जा रहा है। कुछ राशियों की लाइफ में नए प्यार की दस्तक हो सकती है, वहीं कुछ लोगों को उनके पार्टनर मिलने के संकेत माने जा रहे हैं। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का हाल।
मेष राशि
आज किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। काम में बिजी रहने के बावजूद भी प्यार के रिश्ते में मिठास बनी रहेगी। शादीशुदा लोगों को जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
वृषभ राशि
प्यार के मामले में दिन पॉजिटिव रहेगा। सिंगल लोगों को नया रिश्ता मिलने के संकेत हैं। परिवार भी आपके फैसले में साथ देगा।
मिथुन राशि
आज दिल की बात कहने का सही मौका मिल सकता है। पुराने गिले-शिकवे खत्म होंगे। प्यार भारी लाइफ में स्थिरता आएगी।
कर्क राशि
आज कोई खास इंसान आपकी जिंदगी में अहम जगह बना सकता है। रिश्तों में भरोसा बढ़ेगा। शादी के प्रस्ताव पर बात आगे बढ़ सकती है।
सिंह राशि
लव लाइफ में उतार-चढ़ाव रह सकता है। गुस्से से बचें और पार्टनर की भावनाओं को समझें। पेसेंस दिखाने से आपका रिश्ता मजबूत रहेगा।
कन्या राशि
आज प्यार के मामले में खुशखबरी मिल सकती है। पार्टनर की तरफ से सरप्राइज मिलने के योग हैं। सिंगल लोगों के लिए दिन शुभ है।
तुला राशि
लव लाइफ में बैलेंस बना रहेगा। किसी भी पुराने दोस्त से रिश्ता प्यार में बदल सकता है। शादीशुदा लोगों के बीच नजदीकियां बढ़ेंगी।
वृश्चिक राशि
आज इमोशन्स में बहकर कोई फैसला न लें। पार्टनर से खुलकर बात करें। सिंगल लोगों को थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है।
धनु राशि
प्यार और परिवार दोनों का साथ मिलेगा। जीवनसाथी से लाइफ की योजनाओं पर चर्चा हो सकती है। दिन रोमांटिक रहेगा।
मकर राशि
आज रिश्तों में मजबूती आएगी। किसी पुराने रिश्ते को नई शुरुआत मिल सकती है। शादी की बात आगे बढ़ने के संकेत हैं।
कुंभ राशि
आज किसी खास व्यक्ति के प्रति स्नेह बढ़ सकता है। लव लाइफ में नई एनर्जी आएगी। सिंगल लोगों के लिए दिन खास है।
मीन राशि
आज प्यार के मामले में किस्मत आपका साथ देगी। लाइफ पार्टनर मिलने के प्रबल योग हैं। शादीशुदा लोगों का दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा।
Published By : Kirti Soni
पब्लिश्ड 10 February 2026 at 09:02 IST