अपडेटेड 1 February 2026 at 08:08 IST
Aaj Ka Rashifal: माघ पूर्णिमा पर इन राशियों के चमकेंगे सितारे, करियर में होगी तरक्की, दिन रहेगा रोमांटिक
Aaj Ka Rashifal: आज 1 फरवरी को माघ पूर्णिमा मनाई जा रही है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, आज कुछ राशियों पर भगवान विष्णु का खास आशीर्वाद रहने वाला है।
Aaj Ka Rashifal: आज 1 फरवरी को माघ पूर्णिमा मनाई जा रही है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, आज कुछ राशियों पर भगवान विष्णु का खास आशीर्वाद रहने वाला है। इन्हें ना केवल करियर में तरक्की करने के खूब अवसर मिलेंगे, बल्कि परिवारवालों की तरफ से भी कोई सुखद समाचार मिलने की उम्मीद है।
आज का राशिफल (Today’s Horoscope)
मेष राशिफल (Aries Horoscope)
आज आपको किसी चीज को लेकर मानसिक तनाव हो सकता है। ऐसे में अपना दिमाग फालतू की चिंताओं से हटाकर किसी काम की चीज में लगाओ। अपने करियर पर फोकस करो। तनाव ज्यादा बढ़ जाए तो योग का सहारा लो। ऑफिस में धैर्य के साथ काम करो।
वृषभ राशि (Taurus Horoscope)
आज आपका दिन शानदार बीतेगा। किसी पुरानी बात को लेकर जो तनाव होगा, वो आज दूर हो जाएगा। आपका दिन इमोशनल बीतने वाला है। फैमिली या दोस्तों के साथ डिनर के लिए बाहर जा सकते हैं। अचानक से ट्रैवल करना पड़ सकता है। सेविंग करने के लिए बढ़िया मौका है।
मिथुन राशि (Gemini Horoscope)
आपका आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। शुरुआत में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं लेकिन फिर धीरे-धीरे आपके सारे काम बनते चले जाएंगे। ऑफिस में माहौल अच्छा बना रहेगा। किसी पुराने दोस्त से अचानक मुलाकात हो सकती है। किसी नए आईडिया पर काम कर सकते हैं।
कर्क राशि (Cancer Horoscope)
परिवारवालों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। बाहर घूमने का प्लान बन सकता है। लाइफ पार्टनर के साथ रोमांटिक समय बिताओगे। कोई गुड न्यूज मिल सकती है। खुलकर अपने दिल की बातें शेयर करो ताकि कोई गलतफहमी ना रह जाए।
सिंह राशि (Leo Horoscope)
आज आपका मन बेचैन हो सकता है। तबीयत खराब हो सकती है। खुद पर काबू रखें और संयम से काम लें वर्ना किसी के साथ झगड़ा हो सकता है। आज का दिन काफी इमोशनल होने वाला है। खर्चा ज्यादा हो सकता है। अपना सारा ध्यान ऑफिस में अपने काम पर लगाएं।
कन्या राशि (Virgo Horoscope)
आर्थिक स्थिति मजबूत रहने वाली है। पूरा दिन हंसी-मजाक में निकल जाएगा। परिवारवालों के साथ काफी समय बिता पाएंगे। बच्चों से कोई बड़ी खबर सुनने को मिल सकती है। ऑफिस में आपका बॉस आपको कोई नया टारगेट दे सकता है। मन को शांत रखने को लिए मेडिटेशन करें। शांत रहना ही आपके लिए फायदेमंद साबित होगा।
तुला राशि (Libra Horoscope)
आपका दिन शानदार बीतने वाला है। बेवजह की टेंशन लेने की बजाय खुश रहने की कोशिश करें। ऑफिस में भी धैर्य से काम करें। करियर में ग्रोथ के नए मौके मिलेंगे। निजी जिंदगी में भी कोई सुखद समाचार सुनने को मिल सकता है। तबीयत के हिसाब से भी दिन सही रहेगा।
वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope)
करियर को लेकर कोई भी बड़ा फैसला लेने से बचें। वही, घर में किसी परिवारवाले से झगड़ा हो सकता है। किसी से भी वाद-विवाद करने से बचें। अचानक से ट्रैवल करना पड़ सकता है। खर्चे बढ़ने से आप परेशान रहेंगे। मन शांत रखने के लिए थोड़ा समय एकांत में बिताएं।
धनु राशि (Sagittarius Horoscope)
आज आप काफी जोश में रहेंगे। कॉन्फिडेंस से भरे रहेंगे लेकिन घमंड में आकर किसी से भी कड़वे शब्द कहने से बचें वर्ना आप अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी मार लेंगे। अपनी इस पॉजिटिव एनर्जी को काम में लगाएं तो बेहतर रिजल्ट मिलेंगे। व्यायाम करना न भूलें। जीनवसाथी से झगड़ा हो सकता है।
मकर राशि (Capricorn Horoscope)
आज आप दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं जिससे आपका मूड काफी अच्छा रहेगा। बिजनेस में भी मुनाफा होने की उम्मीद है। आर्थिक लाभ होगा। करियर के हिसाब से आपका दिन शानदार बीतेगा। सेहत को लेकर थोड़े फिक्रमंद हो सकते हैं, ऐसे में नियमित रूप से व्यायाम करें।
कुंभ राशि (Aquarius Horoscope)
आज आप खुशी का अनुभव करेंगे। ऑफिस में कुछ नए आईडिया आ सकते हैं जिसपर आपको काम करने की जरूरत है। आज आपको अकेले काम करने के बजाय टीम से साथ मिलकर काम करना चाहिए जिससे आपको बेहतर रिजल्ट मिलेंगे। घर में भी कोई सुखद समाचार मिल सकता है।
मीन राशि (Pisces Horoscope)
छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा बीतेगा। उन्हें कोई खुशखबरी मिल सकती है। सेहत को लेकर परेशान हो सकते हैं। मन में किसी बात को लेकर तनाव या डर रहेगा, ऐसे में मानसिक स्वास्थ्य के लिए योगा करें। पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताएंगे। भावनाओं में आकर पैसा खर्च न करें।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 1 February 2026 at 08:08 IST