अपडेटेड 7 February 2026 at 09:24 IST
Aaj ka Rashifal: शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, पहले दिन किसे मिलेगा पार्टनर से सरप्राइज, किसकी जिंदगी में प्यार देगा दस्तक?
Aaj ka Rashifal, 7 February 2026: आज 7 फरवरी से वैलेंटाइन वीक शुरू हो चुका है। आज रोज डे (Rose Day) है, ऐसे में चलिए मेष से लेकर मीन राशिवालों का लव राशिफल जान लेते हैं।
Aaj ka Rashifal, 7 February 2026: आज 7 फरवरी से वैलेंटाइन वीक शुरू हो चुका है। आज रोज डे (Rose Day) है, ऐसे में चलिए मेष से लेकर मीन राशिवालों का लव राशिफल जान लेते हैं। आज का दिन किसका कितना रोमांटिक बीतेगा तो किसका दिल टूटेगा, चलिए जान लेते हैं।
मेष राशिफल (Aries Horoscope)
सिंगल लोगों को आज अपने पुराने प्यार की यादें सता सकती हैं। लव रिलेशनशिप में थोड़ी दिक्कतें आ सकती हैं लेकिन ये जल्दी ही ठीक हो जाएंगी। घबराने वाली बात नहीं है। अपने पार्टनर के साथ समय बिताने की कोशिश करें। इमोशनल बॉन्ड मजबूत हो सकता है।
वृषभ राशि (Taurus Horoscope)
किसी से अपने दिल की बात कहना चाहते हैं तो आज का दिन काफी बढ़िया है। पुराने दर्द भरे रिश्ते की यादों से खुद को आजाद करो और ये समझने की कोशिश करो कि आखिर आपका दिल चाहता क्या है। आज किसी नए रिश्ते की शुरुआत हो सकती है। जो लोग पहले से रिलेशनशिप में है, आज अपने भविष्य को लेकर बात कर सकते हैं।
मिथुन राशि (Gemini Horoscope)
रोज डे के मौके पर अपने दिल की सारी फीलिंग्स बेझिझक अपने पार्टनर को बता दें। इससे आपके रिश्ते में और मजबूती आएगी। आज अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताएंगे। पुराने गिले-शिकवे मिटाकर फिर नई शुरुआत करें।
कर्क राशि (Cancer Horoscope)
वैलेंटाइन वीक शुरू हो चुका है तो अपने पार्टनर को सरप्राइज देने का मौका न गंवाएं। सिंगल लोगों की जिंदगी में आज किसी नए इंसान की दस्तक हो सकती है जो आपके दिल में प्यार जगाएगा। नया रिलेशनशिप शुरू हो सकता है।
सिंह राशि (Leo Horoscope)
हो सकता है कि आज आपका अपने पार्टनर के साथ किसी बात पर मनमुटाव हो जाए। ऐसे में रिश्ते को मजबूत बनाने और झगड़े को दूर करने के लिए बाहर घूमने जाएं। किसी रोमांटिक डिनर या आउटिंग पर जाना हो सकता है।
कन्या राशि (Virgo Horoscope)
अगर आप किसी बात को लेकर परेशान हैं और नया रिश्ता शुरू करने की सोच रहे हैं तो थोड़ा समय लें। अपने पार्टनर के साथ बैठकर लड़ाई-झगड़ों को सुलझाने की कोशिश करें। इससे आपको ही बढ़िया लगेगा। अपने पार्टनर के काम और एफर्ट की सराहना जरूर करें।
तुला राशि (Libra Horoscope)
आज का दिन आपका मिलाजुला बीतने वाला है। रिलेशनशिप वाले लोगों को आज अपने पार्टनर के साथ अपना रिश्ता मजबूत करने का मौका मिलेगा। वही सिंगल लोगों की जिंदगी में नए प्यार की दस्तक हो सकती है।
वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope)
अगर आप काफी समय से सिंगल है और कोई आपके दिल में अपनी जगह बनाना चाहता है तो उसे रोके नहीं। प्यार को नया मौका दीजिए। ये काफी सुखद और खूबसूरत अहसास हो सकता है। रिलेशनशिप वाले लोग अपने पार्टनर पर बेवजह शक करने से बचें।
धनु राशि (Sagittarius Horoscope)
आपका नया-नया रिश्ता है तो झगड़ा करने से बचें। दिल में कोई बात चल रही है तो उसे अपने पार्टनर के सामने खुलकर करें और सारी गलतफहमी दूर कर लें। आज अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक डिनर पर जा सकते हैं।
मकर राशि (Capricorn Horoscope)
आज के दिन वो चीजें करें जो आप और आपके पार्टनर के रिश्ते को और मजबूत बनाएगा। आप दोनों साथ में मिलकर कोई एक्टिविटी कर सकते हैं जिससे एक-दूसरे को बेहतर समझने में मदद मिलेगी।
कुंभ राशि (Aquarius Horoscope)
कई दिनों से कोई बात परेशान कर रही है तो अपने पार्टनर के सामने उन बातों को रखने के लिए बढ़िया दिन है। अपने पार्टनर के साथ बैठें और झगड़ों को सुलझाने की कोशिश करें।
मीन राशि (Pisces Horoscope)
आज आप किसी के प्रति आकर्षित हो सकते हैं। किसी इंसान पर आपको क्रश आ सकता है। रिलेशनशिप वाले लोग कोशिश करें कि आज अपने पार्टनर के साथ कही बाहर घूमने जाएं। आज अपने भविष्य को लेकर कोई बड़ा फैसला कर सकते हैं।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 7 February 2026 at 09:24 IST