साल 2025 में सतर्क रहें ये 4 राशियां, हो सकती है धनहानि, आज ही करें ये उपाय
बता दें कि साल 2025 में ग्रह परिवर्तन के कारण किन राशियों को परेशानियां हो सकती है, जानते हैं इस लेख के माध्यम से...
साल 2025 की शुरुआत हो गई है। ऐसे में इस साल चार बड़े ग्रह परिवर्तित हो रहे हैं। बता दें कि 29 मार्च को शनि कुंभ से निकल जाएंगे और मीन में प्रवेश करेगा। वहीं 14 मई से गुरु ग्रह वृषभ से निकलकर मिथुन राशि में तीन गुना अतिचारी होंगे। ऐसे में यह जानना तो बनता है कि साल 2025 में कौन सी ऐसी चार राशियां हैं, जिन्हें सावधानी बरतने की जरूरत है।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि साल 2025 में ग्रह परिवर्तन के कारण किन राशियों को परेशानियां हो सकती है। जानते हैं इस लेख के माध्यम से...
मिथुन राशि
बता दें कि इनकी कुंडली के प्रथम भाव में गुरु का गोचर होने वाला है। हालांकि अतिचारी गुरू का गोचर अच्छा नहीं मानते। ऐसे में इन लोगों को बेहद सतर्क रहने की जरूरत है।
सिंह राशि
इन जातकों को बता दें कि 29 मार्च 2025 को ग्रह शनि इस राशि के सप्तम भाव से निकलकर अष्टम भाव में गोचर करने जा रहे हैं। ऐसे में शनि की कंटक ढैया शुरू हो जाएगी। इन लोगों को बेहद सतर्क रहने जरूरत है। राहु का गोचर भी जीवन पर नकारात्मक प्रभाव बनाए रख सकता है।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों को बता दें कि इन राशि के लिए भी शनि की साढ़ेसाती का अंतिम चरण प्रारंभ होगा। ऐसे में गुरु आपके चतुर्थ भाव से निकलकर 5वें भाव में गोचर करने वाले हैं। इसका प्रभाव न केवल प्रेम पर पड़ेगा बल्कि विवाह, शिक्षा, संतान पर भी पड़ने वाला है।
मीन राशि
इन राशि वालों को बता दें कि इन लोगों को हर क्षेत्र में मिले-जुले परिणाम देखने को मिल सकते हैं। बता दें कि राहु का गोचर द्वादश भाग में होने वाला है। ऐसे में ये सेहत पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। साथ ही आर्थिक नुकसान भी हो सकता है।
उपाय
ये राशियां गुरु से जुड़े उपाय जरूर करें। बृहस्पति देव का व्रत रखें। इसके अलावा शनि की छाया का दान करें। किसी पशु, पक्षी, मछली, गाय आदि को रोटी जरूर खिलाएं।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 31 January 2025 at 09:04 IST