अपडेटेड 11 August 2024 at 21:50 IST

Sawan 2024: सावन का चौथे सोमवार पर भोलेनाथ को करना है प्रसन्न? तो चढ़ाएं ये 7 फूल, मिलता है ये फल

Sawan 2024: अगर आप सावन में भोलनाथ को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो चौथे सोमवार पर शिव जी को उनके प्रिय फूलों को जरूर चढ़ाएं।

चौथे सोमवार पर शिव जी को चढ़ाएं ये फूल | Image: Freepik

Bhagwan Shiv Ke Priy Phool: इन दिनों देवों के देव महादेव का प्रिय महीना सावन चल रहा है। ऐसी मान्यता है कि इस पूरे महीने भोलेनाथ की विधिवत पूजा-अर्चना की जाती है। कहते हैं कि सावन में भोले को मनाना बहुत ही आसान होता है। वहीं अगर आपकी कुछ मनोकामनाएं हैं और आप उन्हें पूरी करना चाहते हैं, तो सावन के चौथे सोमवार पर भगवान शंकर को उनके प्रिय कुछ फूल अर्पित कर सकते हैं। आइए उन फूलों के बारे में जानते हैं, जो शिव जी को अति प्रिय हैं।

वैसे तो शिव जी को बहुत सारी चीजें पसंद है, लेकिन उनमें कुछ चीजें उनको अतिप्रिय है जिसमें बेलपत्र का फूल, शमी का फूल, आंकड़े का फूल, अलसी का फूल, चमेली का फूल, धतूरे का फूल, कनेर का फूल शामिल है। आइए जानते हैं किस इच्छा के लिए किस फूल को चढ़ाना शुभ होता है।

कौन सा फूल अर्पित करने से कौन सी इच्छा होती है पूरी?

कनेर का फूल
कनेर के फूल की आभा और सुगन्ध भगवान शिव को बहुत प्रसन्न करती हैं। इस फूल को शिवलिंग पर चढ़ाने से जीवन में सुख-समृद्धि और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है।

चमेली का फूल
शिव पूजा में चमेली के फूलों का इस्तेमाल करने से व्यक्ति के वाहन सुख में वृद्धि होती है और जिन लोगों की बार-बार वाहन दुर्घटना होती है उन्हें सावन में यह पुष्प शिवलिंग पर जरूर चढ़ाने चाहिए।

बेलपत्र का फूल
ये बात तो हर किसी को मालूम है कि शिवजी को बिल्वपत्र कितना प्रिय है, लेकिन ये बात बहुत ही कम लोग जानते हैं कि भोले को बेल की पत्तियां ही नहीं बल्कि इसके फल-फूल भी बहुत प्रिय हैं। सावन मास में इसे शिवलिंग पर चढ़ाने से आपके विवाह और दाम्पत्य जीवन में किसी भी तरह की समस्या है तो तुरंत ही समाप्त हो जाएगी।

धतूरे का फूल
धतूरा भगवान शिव को बहुत प्रिय है। इसके पुष्प को शिवलिंग पर चढ़ाने से संतान प्राप्ति में आने वाली बाधाएं दूर होती है और जो लोग पुत्र प्राप्ति के उद्देश्य से इसके पुष्प शिवलिंग पर चढ़ाते है उनकी मनोकामना अवश्य ही पूर्ण होती है।

अलसी का फूल
सावन के महीने में अगर आप शिवलिंग पर अलसी के फूल अर्पित करते हैं, तो इससे आपके रोगों का नाश होता है। साथ ही ऐसा करने पर आपको मां लक्ष्मी और विष्णु जी की भी कृपा मिलती है जिसकी वजह से आर्थिक उन्नति भी होती है।

आंकड़े का फूल
आकड़े का पौधा घर के बाहर लगाना शुभ माना जाता हैं। सावन मास में इसके फूलों से भगवान शिव का पूजन और रूद्री पाठ करने पर सभी तरह के रोगों का नाश होता है और स्वास्थ्य लाभ प्राप्त होता है।

शमी का फूल
शमी का फूल महादेव को अत्यंत प्रिय है। इसके पत्ते ही नहीं अगर फूल को भी शिवलिंग पर अर्पित किया जाता है तो व्यक्ति को कई सारे फायदे होते हैं। साथ ही शमी के फूलों को शिवलिंग पर चढ़ाने से चंचल मन में स्थिरता आती है और ऐसा करने वाला व्यक्ति मोक्ष का अधिकारी बनता है।

यह भी पढ़ें… Janmashtami 2024 Date: इस साल कब मनाई जाएगी जन्माष्टमी? जानें सही डेट और शुभ मुहूर्त

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 11 August 2024 at 21:50 IST