अपडेटेड 19 February 2025 at 09:34 IST

Aaj Ka Rashifal: मकर के लिए यात्रा और धनु राशि वालों के लिए धन की प्राप्ति... अन्य राशियों का कैसा रहेगा हाल? जानें

आज के दिन सिंह, कर्क और कई और राशियों को थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। वहीं तुला और वृश्चिक राशि वालों का दिन अच्छा बीतने वाला है।

आज का राशिफल | Image: Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal 19 February: आज के दिन सिंह, कर्क और कई और राशियों को थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। वहीं तुला और वृश्चिक राशि वालों का दिन अच्छा बीतने वाला है। अन्य राशियों का हाल जानने के लिए राशिफल पढ़ें।

आज का राशिफल (Today’s Horoscope)

मेष राशिफल (Aries Horoscope)

आज के दिन मेष राशि वाले लोगों को करियर में कामयाबी मिल सकती है। बिजनेस में अच्छा खासा प्रॉफिट हो सकता है। घरवालों के साथ भी अच्छा समय बिताएंगे। छात्रों को पढ़ाई में समस्या आ सकती है जिसे दूर करने की कोशिश करें।

वृषभ राशिफल (Taurus Horoscope)

आज का दिन अच्छा गुजरने की उम्मीद है। शादीशुदा लोगों को गुड न्यूज मिल सकती है। माता-पिता की सलाह जरूर मानें और आज अपनी जिंदगी में कोई नई शुरुआत कर सकते हैं।

मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope)

मिथुन राशि वाले लोगों के लिए उतार-चढ़ाव भरा दिन बीत सकता है। आज किसी की बातों में आकर कोई भी गलत फैसला लेने से बचें। आपके घर आज कोई मेहमान आ सकता है।

कर्क राशिफल (Cancer Horoscope)

आज आप किसी न उलझें वरना आपका दिन खराब बीत सकता है। परिवार की समस्याएं आपको चिंता में डाल सकती हैं। इसके अलावा आज आप किसी चीज में पैसा निवेश न करें।

सिंह राशिफल (Leo Horoscope)

सिंह राशि वालों को आज का दिन थोड़ा संभलकर बिताने की जरूरत है। आपकी किसी पुराने दुश्मन से मुलाकात हो सकती है। शादीशुदा जिंदगी में किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है।

कन्या राशिफल (Virgo Horoscope)

आज का दिन कन्या राशि वाले लोगों के लिए अच्छा बीतेगा। किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं जो शानदार रहेगा। आर्थिक स्थिति को मजबूती मिल सकती है। बिजनेस में लाभ मिलेगा और परिवार में भी खुशखबरी आने की उम्मीद है।

तुला राशिफल (Libra Horoscope)

आज का दिन मिला जुला बीतने वाला है। बिजनेस में प्रॉफिट मिलने की उम्मीद है और ऑफिस में भी दिन अच्छा बीतेगा। हालांकि, परिवार में किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है जिसे दूर करने की कोशिश करें।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope)

वृश्चिक राशि वाले लोगों के लिए आज का दिन ठीकठाक बितेगा। बिजनेस में गुड न्यूज मिल सकती है और कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा। सेहत को लेकर चिंतित हो सकते हैं। छात्रों को भी नए नए मौके मिलेंगे। घर में किसी की शादी तय हो सकती है।

धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope)

धनु राशि वाले लोगों को आज धन की प्राप्ति हो सकती है। परिवारवालों के साथ खूब मस्ती करेंगे। बिजनेस कर रहे लोग आज कोई नई शुरुआत कर सकते हैं। किसी चीज को लेकर परेशान हैं तो उसे भुलाकर अच्छा समय बिताएंगे।

मकर राशिफल (Capricorn Horoscope)

मकर राशि वालों के लिए आज यात्रा का योग बन रहा है। अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं। परिवार के साथ मिलकर कोई बड़ा फैसला कर सकते हैं। बिजनेस में भी अहम फैसले लिए जा सकते हैं।

कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope)

कुंभ राशिफल के लिए आज का दिन अच्छा बीतने की संभावना है। आज आप गाड़ी की खरीदना करना चाहे तो कर सकते हैं। इसके अलावा घर में कोई शुभ काम जरूर करने की सोंचे।

मीन राशिफल (Pisces Horoscope)

मीन राशिफल वाले लोग आज अपना टाइम अपने प्रिय लोगों के साथ बिता सकते हैं। आपको कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। 

यह भी पढ़ें: Wedding Dates: मार्च में शुरू हो जाएगा खरमास, तो अब सिर्फ इतने दिन बजेंगी शहनाइयां, शादी की तिथि और शुभ मुहूर्त क्या?

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 19 February 2025 at 09:34 IST