अपडेटेड 7 January 2026 at 07:10 IST
7 January 2026 Ka Rashifal: आज बुधवार के दिन मेष, मिथुन और मीन को होगा विशेष लाभ, यात्रा के बनेंगे योग; देखें दैनिक राशिफल
07 January 2026 Ka Rashifal: आज बुधवार का दिन है और इस दिन भगवान गणेश की पूजा करने का विधान है। अब ऐसे में आज का दिन किन राशियों के लिए कैसा रहने वाला है? इस लेख में जानते हैं।
07 January 2026 Ka Rashifal: हिंदू पंचांग के हिसाब से आज बुधवार के दिन भगवान गणेश की पूजा करने से बुद्धि और यश में वृद्धि होती है। ऐसी मान्यता है कि बुधवार के दिन भगवान गणेश की पूजा करने से व्यक्ति को सभी विघ्नों से छुटकारा मिल सकता है। अब ऐसे में आज बुधवार का दिन किन राशियों के लिए कैसा रहने वाला है? इसके बारे में जरूर पढ़ें।
मेष राशि वालों का दिन
आज मेष राशि वालों का दिन सामान्य रहने वाला है। आज आपको अधिक मेहनत करने की जरूरत है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। किसी काम से यात्रा पर जा सकते हैं।
वृषभ राशि वालों का दिन
वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन अवसर लेकर आया है। आपकी कोई इच्छा पूरी हो सकती है। आज अधिक मेहनत करने से घबराना नहीं है। आपको निवेश से लाभ हो सकता है।
मिथुन राशि वालों का दिन
मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। आपकी वाणी पर मिठास आएगा। बिजनेस में लाभ हो सकता है। आज विरोधी परास्त होंगे।
कर्क राशि वालों का दिन
कर्क राशि के जातकों का आज कोई अधूरा काम पूरा हो सकता है। आज आप फिटनेस पर ज्यादा ध्यान दें। धन लाभ हो सकता है।
सिंह राशि वालों का दिन
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन आर्थिक लाभ लेकर आया है। आज आप पार्टनर के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। समय बर्बाद करने से बचें।
कन्या राशि वालों का दिन
कन्या राशि के जातकों को आज सावधानी बरतने की जरूरत है। आज आपको ऑफिस में ज्यादा काम करना पड़ सकता है। निवेश करने से बचें।
ये भी पढ़ें - Schools Closed: नोएडा में 8वीं क्लास तक के बच्चों के लिए जरूरी खबर, 10 जनवरी तक बंद रहेंगे स्कूल
तुला राशि वालों का दिन
तुला राशि के जातकों को आज मनोवांछित फलों की प्राप्ति हो सकती है। आज कोई भी काम सोच-समझकर करें। करियर में सफलता मिल सकता है।
वृश्चिक राशि वालों का दिन
वृश्चिक राशि वालों को आज किसी से भी बहस करने से बचना है। आपकी योजनाएं सफल होंगी। आज आपकी उलझने दूर होंगी।
धनु राशि वालों का दिन
धनु राशि के जातक आज किसी काम को करने से पहले एक प्लान जरूर बनाएं। पार्टनर के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। आज मन शांत रहेगा।
मकर राशि वालों का दिन
मकर राशि वालों का आज का दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। आज वाद-विवाद से दूर रहें। लव लाइफ के मामले में आज का दिन अच्छा रहने वाला है।
कुंभ राशि वालों का दिन
कुंभ राशि के जातकों को आज अपनी सेहत का ध्यान रखना है। बिजनेस में आपको लाभ हो सकता है। आज आप किसी पुराने मित्र से मिल सकते हैं।
मीन राशि वालों का दिन
मीन राशि के जातक आज ज्यादा सोचने से बचें। आज आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। आर्थिक लाभ हो सकता है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 7 January 2026 at 07:10 IST