PM Modi: 'देश की संसद एक नया इतिहास रचने को तैयार, 21वीं सदी नारी शक्ति वंदन को समर्पित है', विज्ञान भवन में बोले PM मोदी
दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित 'नारी शक्ति वंदन सम्मेलन' को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, 'लोकतांत्रिक संरचना में महिलाओं को आरक्षण देने की जरूरत दशकों से हर कोई महसूस कर रहा था। अब समय आ गया कि इसे कानून का रूप दिया जाय।'
- प्रधान सेवक नरेंद्र मोदी
- 3 min read
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विज्ञान भवन में नेशनल लेवल के 'नारी शक्ति वंदन सम्मेलन' में शामिल हुए। इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, हमारे देश की संसद एक नया इतिहास रचने के करीब है। एक ऐसा नया इतिहास, जो अतीत की संकल्पनाओं को साकार करेगा, जो भविष्य के संकल्पों को पूरा करेगा। 21वीं सदी नारी शक्ति को समर्पित होगा।
दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित 'नारी शक्ति वंदन सम्मेलन' को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, "लोकतांत्रिक संरचना में महिलाओं को आरक्षण देने की जरूरत दशकों से हर कोई महसूस कर रहा था। चर्चा भी होती थी इस विमर्श को करीब 4 दशक बीत गए। इसमें सभी पार्टियों और कितनी ही पीढ़ियों के प्रयास शामिल हैं। हर दल ने इस विचार को अपने-अपने ढंग से आगे बढ़ाया है।
नारी शक्ति वंदन अधिनियम के लिए सबका साथ मिला-PM मोदी
पीएम मोदी ने बताया कि साल 2023 में जब नारी शक्ति वंदन अधिनियम आया था तब भी सभी दलों ने सर्वसम्मति से इसे पास कराया था और तब एक सुर में ये बात भी उठी थी कि हर हाल में 2029 तक ये लागू हो जाना चाहिए। हमारे विपक्ष के सभी साथियों ने जोर लगाया था कि 2029 में ये लागू होना चाहिए।"
21वीं सदी नारी शक्ति को समर्पित है-PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "देश की विकास यात्रा के इन अहम पड़ावों के बीच भारत 21वीं सदी के सबसे बड़े निर्णयों में से एक निर्णय लेने जा रहा है। मैं बहुत जिम्मेदारी के साथ कह रहा हूं कि 21वीं सदी के महत्वपूर्ण निर्णयों में से एक महत्वपूर्ण निर्णय ये है। ये निर्णय नारी शक्ति को समर्पित है। नारी शक्ति वंदन को समर्पित है।"
पीएम मोदी ने गिनाई नारी की उपलब्धियों
पीएम मोदी ने आगे कहा, "हमारे देश में राष्ट्रपति से लेकर प्रधानमंत्री तक महिलाएं जहां भी रही हैं उन्होनें अपनी अलग लिगेसी बनाई है। इस समय भी हमारे देश में राष्ट्रपति से लेकर वित्त मंत्री तक ऐसे अहम पद महिलाएं ही संभाल रही हैं। उन्होंने देश की गरिमा और गौरव दोनों को बढ़ाया है।"
नारी शक्ति वंदन बिल पर पीएम मोदी ने कहा,"मुझे पूरा विश्वास है कि जिस प्रकार से इस अधिनियम को पारित किया गया था और संसद का गौरव बढ़ा था। इस बार भी सबके सामूहिक प्रयास से संसद की गरीमा और नई ऊंचाइयों को छुएगी...देश की हर नारी को अच्छा लगेगा कि हर दल ने राजनीति से ऊपर उठकर उनके हित में ये महत्वपूर्ण निर्णय लिया है काम किया है।"
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 13 April 2026 at 12:32 IST