अपडेटेड 8 January 2025 at 19:58 IST

'ब्लू इकोनॉमी को मिशन मोड में बढ़ावा दे रहे हैं', 2 लाख करोड़ की परियोजनाओं की सौगात देकर आंध्र प्रदेश में बोले PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में 2 लाख करोड़ से ज्यादा की विकास परियोजनाओं की सौगात दी।

Promoting Blue Economy in mission mode- PM Modi | Image: X- @BJP4India

Prime Minister Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में 2 लाख करोड़ से ज्यादा की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। इस मौके पर संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने 'ब्लू इकोनॉमी' का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि हम समुद्र से जुड़े अवसरों के पूरे इस्तेमाल के लिए ब्लू इकोनॉमी को मिशन मोड में बढ़ावा दे रहे हैं। आंध्र के हमारे मछली उद्योग से जुड़े भाई-बहनों की इनकम और बिजनेस बढ़े, हम इस दिशा में पूरी संवेदनशीलता से काम कर रहे हैं। हमारे मछली पालकों को किसान क्रेडिट कार्ड जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई है। हम समुद्र में सुरक्षा के लिए भी अहम कदम उठा रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आंध्र प्रदेश संभावनाओं का और अवसरों का राज्य है। जब आंध्र की यह संभावनाएं साकार होंगी, तो आंध्र भी विकसित बनेगा और तभी भारत भी विकसित राष्ट्र बनेगा इसलिए आंध्र का विकास, यह हमारा विजन है, आंध्र के लोगों की सेवा, यह हमारा संकल्प है।

आंध्र प्रदेश ने 2047 तक 2.5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था का लक्ष्य रखा- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि आंध्र प्रदेश ने 2047 तक राज्य को करीब 2.5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य रखा है। इस विजन को साकार करने के लिए चंद्रबाबू नायडू की सरकार ने स्वर्ण आंध्र @ 2047 की पहल की है। इसमें केंद्र की NDA सरकार भी राज्य के हर लक्ष्य के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है।

2 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज यहां 2 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास किया गया है। ये प्रोजेक्ट्स आंध्रप्रदेश के विकास को नई ऊंचाई देंगे। आंध्रप्रदेश अपने इनोवेटिव नेचर के कारण आईडी और टेक्नोलॉजी का हब है। जो टेक्नोलॉजी अभी डेवलेप हो रही है, हम उसमें अब लीड लें। आज ग्रीन हाइड्रोन का इस्तेमाल ऐसा ही उभरता क्षेत्र है। देश ने 2023 में नेशनल ग्रीन हाइड्रोजन मिशन की शुरुआत की थी। हमारा लक्ष्य 2030 तक 05 मिलियन मीट्रिक टन ग्रीन हाइड्रोजन का प्रोडेक्शन का है। भविष्य में विशाखापत्तनम दुनिया के उन गिने चुने क्षेत्र में होगा, जहां ग्रीन हाइड्रोजन के मौके होंगे। आंध्रप्रदेश में मैन्युफैक्चरिंग ईको सिस्टम भी विकसित होगा। 

इसे भी पढ़ें: 'केजरीवाल के कुशासन का प्रतीक शीशमहल, 50 करोड़ का घोटाला...',गौरव भाटिया

Published By : Deepak Gupta

पब्लिश्ड 8 January 2025 at 19:58 IST