अपडेटेड 18 February 2024 at 22:32 IST

भारत ने बैडमिंटन में गाड़े झंडे तो PM मोदी ने दी बधाई; नारी शक्ति का जिक्र कर कही ये बात

भारतीय महिला बैडमिंटन टीम ने देश का नाम रोशन किया है। दरअसल भारतीय महिला खिलाड़ियों ने 2024 बैडमिंडन एशिया टीम चैंपियनशिप जीती है, जिस पर PM मोदी ने बधाई है।

पीएम मोदी ने महिला बैडमिंटन एशिया टीम चैंपियनशिप में भारत की जीत की सराहना की | Image: X@BAI/ANI

Prime Minister Narendra Modi lauds India's victory in Women's Badminton Asia Team Championship: भारत इस समय क्रिकेट से हॉकी तक, अपना परचम लहरा रहा है। इधर भारतीय क्रिकेट टीम जीत पर जीत दर्ज कर रही है तो उधर हॉकी में भी भारत झंडे गाड़ रहा है, लेकिन इस बीच भारत ने बैडमिंटन में बड़ा कारनामा किया है। 

दरअसल भारत ने महिला बैडमिंटन एशिया टीम चैंपियनशिप में जीत दर्ज की है, जिसने पूरे देश को गर्व महसूस कराया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बैडमिंटन एशिया टीम चैंपियनशिप में भारतीय महिला टीम की जीत को ‘ऐतिहासिक उपलब्धि’ करार देते हुए उसकी तारीफ की है। PM मोदी ने कहा कि जिस तरह से हमारी ‘नारी शक्ति’ विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही है, वो अभूतपूर्व है।

PM मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा-

एक ऐतिहासिक उपलब्धि। अविश्वसनीय भारतीय टीम को बधाई, जिन्होंने पहली बार बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप में महिला टीम ट्रॉफी जीती है। उनकी सफलता भविष्य में कई खिलाड़ियों को प्रेरित करेगी। हमारी नारी शक्ति जिस तरह विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही है, वो शानदार है। 

बता दें कि युवा अनमोल खरब ने रविवार को अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा, जिसके दम पर भारतीय महिलाओं ने चैंपियनशिप के रोमांचक फाइनल में थाईलैंड को 3-2 से पराजित करके इस प्रतियोगिता में अपना पहला गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचा।

पीवी सिंधु की अगुवाई में भारत ने गाड़े झंडे

पीवी सिंधु की अगुवाई वाली भारतीय महिला टीम ने तमाम विपरीत परिस्थितियों के बावजूद प्रतियोगिता में अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखा और दो बार के ब्रॉन्ज मेडलिस्ट थाईलैंड को हराया और खिताब जीता। भारतीय महिलाओं का टीम चैंपियनशिप में ये पहला बड़ा खिताब है, जिससे उसका चीन के चेंगदू में 28 अप्रैल से 5 मई तक होने वाले उबेर कप के लिए मनोबल बढ़ेगा।

ये भी पढ़ें- रस्सी जल गई बल नहीं गया, भारत से मुंह की खाने के बाद इंग्लैंड के कप्तान स्टोक्स का चौंकाने वाला बयान

Published By : DINESH BEDI

पब्लिश्ड 18 February 2024 at 22:32 IST