'उनके मन की बात...', जॉर्जिया मेलोनी की आत्मकथा में पीएम मोदी ने लिखी प्रस्तावना; बोले- वे नारी शक्ति की मिसाल
पीएम मोदी ने जॉर्जिया मेलोनी की बायोग्राफी 'आई एम जॉर्जिया-माई रूट्स, माई प्रिंसिपल्स' इस किताब को अपने रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' से प्रेरित बताया है।
- प्रधान सेवक नरेंद्र मोदी
- 3 min read
इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी की बायोग्राफी 'आई एम जॉर्जिया-माई रूट्स, माई प्रिंसिपल्स' की चर्चा इन दिनों दुनियाभर में जोरों पर है और अब यह किताब भारतीय पाठकों के लिए भी जल्द उपलब्ध होगी। किताब का भारतीय संस्करण जल्द ही भारत में उपलब्ध हो जाएगा। रूपा पब्लिकेशन द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक की प्रस्तावना भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखी है।
पीएम मोदी ने इस किताब को अपने रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' से प्रेरित बताया है। उन्होंने प्रस्तावना में 48 वर्षीय मेलोनी के प्रति सम्मान, प्रशंसा और मित्रता व्यक्त करते हुए कहा, 'मेलोनी एक देशभक्त और उत्कृष्ट समकालीन नेता हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पीएम मोदी ने अपने 11 सालों के वैश्विक नेताओं के साथ संवाद का जिक्र करते हुए लिखा, 'मेलोनी का जीवन और नेतृत्व शाश्वत सत्यों की याद दिलाता है। यह किताब भारत में एक प्रेरणादायक राजनीतिक नेता की कहानी के रूप में सराही जाएगी।'
मेरे लिए प्रस्तावना लिखना सम्मान की बात-PM मोदी
पीएम मोदी बताया कि ने पिछले 11 सालों में उन्होंने विश्व के तमाम नेताओं ने उनकी मुलाकात के दौरान बातचीत की। जिनमें हरेक की जीवन यात्रा काफी अलग रही। पीएम मोदी ने लिखा है कि उनके लिए इस प्रस्तावना को लिखना बहुत बड़ा सम्मान है और वे इसे सम्मान, प्रशंसा और दोस्ती की भावना से कर रहे हैं। उन्होंने प्रस्तावना में इसका भी उल्लेख किया है कि मेलोनी का अपनी सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करते हुए वैश्विक मंच पर सक्रिय रहने का विश्वास भारत के मूल्यों को दर्शाता है। यह आत्मकथा न केवल मेलोनी के व्यक्तिगत और राजनीतिक सफर को दर्शाती है, बल्कि वैश्विक नेतृत्व और सांस्कृतिक गौरव के बीच संतुलन की कहानी भी बयान करती है।
सांस्कृतिक धरोधर को भी सहेजना का किया काम
प्रधानमंत्री मोदी ने आगे लिखा है, ‘प्रधानमंत्री मेलोनी का जीवन और उनका नेतृत्व हमें इन शाश्वत सच्चाईयों की याद दिलाती है। यह (भारत में) एक समकालीन राजनीतिक नेता और देशभक्त की एक ताजी कहानी के तौर पर सराही जाएगी। अपनी सांस्कृतिक धरोधर को सहेजना और दुनिया के साथ समान स्तर पर संवाद करना- यह उनका विश्वास है और यही हमारे मूल्यों का भी प्रतिबिंबित करते हैं।’
PM मोदी मेलोनी की तारीफ में कही बड़ी बात
पीएम मोदी ने इस किताब की प्रस्तावना में इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी की खूब प्रशंसा की है। उन्होंने बताया है कि कैसे उनकी प्रेरणादायक और ऐतिहासिक यात्रा भारतीयों के दिलों में गहराई से उतरी है। गौरतलब है कि जॉर्जिया मेलोनी की आत्मकथा का मूल संस्करण सल 2021 में लिखा गया था, जब मेलोनी अपने देश में विपक्षी नेता के रूप में कार्यरत थीं।
मेलोनी की बायोग्राफी में क्या है?
इसके बाद हुए आम चुनाव में वह इटली की पहली महिला पीएम बनीं। अपने बायोग्राफी में, जियोर्जिया मेलोनी ने न केवल अपनी जड़ों और बचपन पर विचार किया, बल्कि अपनी मां अन्ना, अपनी बहन एरियाना, अपने दादा-दादी मारिया और जियानी के साथ अपने बंधन के साथ-साथ अपने पिता की अनुपस्थिति के दर्द पर भी चर्चा की। यह किताब पहली बार एक व्यक्ति के रूप में जियोर्जिया मेलोनी पर गहराई से प्रकाश डालती है। जल्द ही भारतीय बाजार में 'आई एम जॉर्जिया-माई रूट्स, माई प्रिंसिपल्स' उपलब्ध होने वाली है।
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 29 September 2025 at 17:37 IST