अपडेटेड 12 March 2025 at 08:35 IST

PM मोदी मॉरीशस के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित होने के बाद आज राष्ट्रीय दिवस समारोह में होंगे शामिल,भारतीय सेना भी लेगी हिस्सा

पीएम मोदी आज मॉरिशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। कार्यक्रम में भारतीय सेना की एक टुकड़ी भी हिस्सा लेगी।

पीएम मोदी को मॉरीशस का सर्वोच्य सम्मान | Image: PTI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मॉरीशस दौरे (PM Modi Mauritius Visit) का आज दूसरा दिन है। पीएम मोदी बुधवार को मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। कार्यक्रम में भारतीय सेना की एक टुकड़ी भी हिस्सा लेगी। इससे पहले दौरे के पहले दिन पीएम मोदी को मॉरीशस का सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार पाने वाले पहले भारतीय हैं।


पीएम मोदी आज यानी बुधवार को मॉरिशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। मॉरीशस 12 मार्च को अपना राष्ट्रीय दिवस मनाता है। जानकारी के मुताबिक, भारत के सशस्त्र बलों का एक दल भी मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में भाग लेगा। भारतीय आर्मी की एक टुकड़ी, नौसेना का एक वॉरशिप और एयरफोर्स की आकाश गंगा स्काई डाइविंग टीम इस समारोह में हिस्सा लेगी।

PM मोदी को मॉरीशस का सर्वोच्य सम्मान

इससे पहले यात्रा के पहले दिन मॉरीशस के प्रधानमंत्री ने पीएम मोदी के लिए अपने सर्वोच्च पुरस्कार 'ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार एंड की ऑफ द इंडियन ओशन' (Grand Commander of the Order of the Star and Key of the Indian Ocean) की घोषणा की। प्रधानमंत्री मोदी यह सम्मान पाने वाले पहले भारतीय हैं। यह किसी देश द्वारा प्रधानमंत्री मोदी को दिया जाने वाला 21वां अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार है।

 मॉरीशस के बीच ऐतिहासिक संबंधों का सम्मान-PM मोदी

प्रधानमंत्री ने इस सम्मान के लिए मॉरीशस की जनता के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा,‘मॉरीशस की जनता और सरकार ने मुझे अपना सर्वोच्च नागरिक सम्मान देने का निर्णय लिया है। मैं इस निर्णय को बड़े सम्मान के साथ स्वीकार करता हूं। यह सिर्फ मेरे लिए सम्मान की बात नहीं है बल्कि यह भारत और मॉरीशस के बीच ऐतिहासिक संबंधों का सम्मान है। यह पुरस्कार भारत और मॉरीशस के बीच संबंधों को मजबूत करने में उनके योगदान को मान्यता देता है।

यहां की हवा, मिट्टी में अपनापन-PM मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी मॉरीशस की यात्रा को लेकर कहा कि जब भी मैं मॉरीशस आता हूं तो लगता है कि अपनों के बीच ही आया हूं। यहां की हवा मे, मिट्टी में, पानी में अपनेपन का अहसास है। गीत गवाई में, ढोलक की थाप में, दालपुरी में, कुच्चा में भारत की खुशबू है और  ये स्वभाविक भी है। यहां की मिट्टी में कितने ही हिन्दुस्तानियों का, हमारे पुरखों का खून पसीना मिला हुआ है। हम सब एक परिवार ही तो हैं।

यह भी पढ़ें: मॉरीशस पहुंच कर भोजपुरी के रंग में रंगे PM मोदी, क्या-क्या कहा?

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 12 March 2025 at 08:30 IST