बंगाल में बीजेपी की बंपर जीत के बाद PM मोदी की आई पहली प्रतिक्रिया, कार्यकर्ताओं को किया सैल्यूट, जानिए क्या कहा
पश्चिम बंगाल में बीजेपी को बढ़त मिलने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यकर्ताओं को सराहाते हुए एक भावुक पोस्ट लिखा है। उन्होंने कहा कि, ये जीत पीढ़ियों के संघर्ष का परिणाम है। जानें और क्या कुछ कहा? पढ़ें पूरी खबर।
PM Modi on BJP lead in Bengal: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के रुझानों और नतीजों में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक बढ़त के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है। पीएम मोदी ने इस जीत का पूरा श्रेय उन कार्यकर्ताओं को दिया है जिन्होंने सालों तक विपरीत परिस्थितियों में जमीन पर रहकर संघर्ष किया।
'कार्यकर्ताओं के संघर्ष को सलाम'- PM मोदी
प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा- 'पश्चिम बंगाल में BJP की रिकॉर्ड जीत कई पीढ़ियों से अनगिनत कार्यकर्ताओं की कोशिशों और संघर्ष के बिना मुमकिन नहीं थी। मैं उन सभी को सलाम करता हूं। सालों से उन्होंने जमीन पर कड़ी मेहनत की है, हर तरह की मुश्किलों को पार किया है और हमारे विकास के एजेंडे के बारे में बात की है। वे हमारी पार्टी की ताकत हैं।'
जमीनी मेहनत और विकास का एजेंडा
पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए आगे लिखा कि कार्यकर्ताओं ने सालों तक जमीन पर कड़ी मेहनत की और हर तरह की मुश्किलों को पार किया है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि बीजेपी के 'विकास के एजेंडे' को घर-घर तक पहुंचाने में कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को पार्टी की असली ताकत बताया। प्रधानमंत्री मोदी ने ये पोस्ट ऐसे वक्त पर किया जब बंगाल की सियासत में बीजेपी एक बड़ी ताकत बनकर उभरी है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि पीएम का यह संदेश भविष्य के चुनावों के लिए कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने वाला है।
PM मोदी ने ढहाया ममता बनर्जी का किला
भारतीय जनता पार्टी ने इतिहास में पहली बार 2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में एक ऐतिहासिक जीत हासिल की है। इस जीत के साथ ही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का 15 साल का शासन समाप्त हो गया है और तृणमूल कांग्रेस का गढ़ ढह गया है।
Published By : Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड 4 May 2026 at 18:37 IST