'असाधारण संगीत यात्रा का अंत, मुलाकातों की यादें हमेशा संजोकर रखूंगा', आशा भोसले के निधन पर PM मोदी का भावुक संदेश, शेयर की खास PHOTOS

आशा भोसले के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख प्रकट किया है। अपने X हैंडल पर पुरानी तस्वीरों को शेयर करते हुए पीएम मोदी ने भावुक संदेश लिखा है। 

आशा भोसले के निधन पर PM मोदी का भावुक संदेश | Image: X

भारतीय संगीत जगत को आज बड़ा झटका लगा है। लेजेंडरी सिंगर्स आशा भोसले का आज, 12 अप्रैल को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया। कई दशकों तक अपनी जादुई आवाज से लाखों दिलों पर राज करने वाली आशा भोसले अब हमारे बीच नहीं रही। उनके निधन से संगीत जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। राजनीतिक जगत को भी आशा जी की निधन पर गहरा सदमा लगा है। प्रधानमंत्री मोदी समेत कई दिग्गज नेताओं ने आशा भोसले के निधन पर श्रद्धांजलि दी है।

आशा भोसले के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख प्रकट किया है। अपने X हैंडल पर पुरानी तस्वीरों को शेयर करते हुए पीएम मोदी ने भावुक संदेश लिखा है। उन्होंने एक्स पर लिखा, भारत की सबसे मशहूर और बहुमुखी आवाजों में से एक, आशा भोसले जी के निधन से मैं बहुत दुखी हूं। दशकों तक चली उनकी असाधारण संगीत यात्रा ने हमारी सांस्कृतिक विरासत को समृद्ध किया और दुनिया भर में अनगिनत दिलों को छुआ।

मुलाकातों की यादें मैं हमेशा संजोकर रखूंगा-PM मोदी

पीएम मोदी ने आगे लिखा कि आशा जी की आवाज ने देश ही नहीं, बल्कि दुनिया भर के लोगों के दिलों को छुआ। चाहे उनकी दिल को छू लेने वाले भावुक गीत हों या जोश से भरे गाने, उनकी आवाज में एक अलग ही जादू था, जो हमेशा याद रखा जाएगा। उनकी आवाज में हमेशा एक बेमिसाल चमक रही। उनके साथ हुई मेरी मुलाकातों की यादें मैं हमेशा संजोकर रखूंगा।

आपकी आवाज हमेशा गुंजती रहेगी-PM मोदी

आशा भोसले को श्रद्धांजलि देते हुए पीएम मोदी ने आगे लिखा, उनके परिवार, चाहने वालों और संगीत प्रेमियों के प्रति मेरी संवेदनाएं। वे आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेंगी और उनके गाने हमेशा लोगों की जिंदगी में गूंजते रहेंगे

मल्लिकार्जुन खरगे ने भोसले के निधन पर क्या कहा?

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने महान गायिका आशा भोसले के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा, "वे एक महान गायिका थीं। वे 92 वर्ष की थीं। आशा भोसले और लता मंगेशकर दोनों बहनें अच्छी गायिका थीं और उन्होंने देश का नाम और शोहरत बढ़ाई। इस हालात में मेरी गहरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं।

कैसे हुआ आशा भोसले का निधन

आपको बता दें कि आशा भोसले ने मल्टी-ऑर्गन फेलियर के कारण दुनिया को अलविदा कह दिया। सामने आई जानकारी की माने तो, उन्हें शनिवार शाम को ज्यादा थकावट और चेस्ट इन्फेक्शन की शिकायत के बाद ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिसके बाद उन्हें गंभीर दिल और सांस से जुड़ी जटिलताओं का सामना करना पड़ा। इलाज के दौरान उनके कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था जिसके बाद उनकी मौत हो गई। 

यह भी पढ़ें: Asha Bhosle: आशा भोसले के निधन के पीछे ये है वजह, बेटे आनंद ने बताया सच

 

 

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 12 April 2026 at 14:58 IST