Delhi: PM मोदी ने श्री विनायक मंदिर में की पूजा-अर्चना, जन सेवा के 25 साल पूरे होने पर ईश्वर से लिया आशीर्वाद; जपानी पीएम ने दी बधाई

सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरा होने के मौके पर पीएम मोदी ने दिल्ली स्थित श्री विनायक मंदिर में पूजा-अर्चना की। प्रधानमंत्री ने राष्ट्र की प्रगति और सुख-समृद्धि के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

PM Modi | Image: ANI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को सार्वजनिक जीवन (सरकार के मुखिया के रूप में) 25 वर्ष पूरे कर लिए। इस खास मौके पर उन्होंने दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित श्री विनायक मंदिर में पूजा-अर्चना की और ईश्वर का आशीर्वाद लिया। साल 2001 में गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले नरेंद्र मोदी का यह सफर पहले मुख्यमंत्री और बाद में प्रधानमंत्री के रूप में जनसेवा के 25 साल पूरे करने के साथ एक महत्वपूर्ण पड़ाव पर पहुंच गया है।

7 अक्टूबर, 2001 को नरेंद्र मोदी पहली बार गुजरात के मुख्यमंत्री बने थे। वो लगभग 12 साल और 7 महीने तक गुजरात के मुख्यमंत्री रहे। तब से लेकर आज तक वे लगातार सत्ता में रहे हैं। पहले गुजरात के सीएम के रूप में और 2014 से प्रधानमंत्री के रूप में। आज ठीक उनके जनसेवा के 25 वर्ष पूरे हो गए हैं। इस अवसर पर पीएम मोदी ईश्वर का आशीर्वाद लेने पहुंचे।

October 7, 2026

पीएम मोदी ने की श्री विनायक मंदिर में पूजा

प्रधानमंत्री मोदी ने आज सुबह दिल्ली के श्री विनायक मंदिर पहुंचकर पूजा की। मंदिर में उनकी पूजा-अर्चना की तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। यह मंदिर दिल्ली के सरोजनी नगर में स्थित है। 

October 7, 2026

देश प्रगति के मार्ग पर आगे बढ़ता रहे-पीएम मोदी

पीएम मोदी ने अपने X पर मंदिर की फोटो शेयर कर लिखा है, आज नई दिल्ली के श्री विनायक मंदिर में पूजा-अर्चना की। भगवान श्री गणेश से देशभर के अपने परिवारजनों की सुख-समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। विघ्नहर्ता की कृपा से सबका कल्याण हो और देश निरंतर प्रगति के मार्ग पर आगे बढ़ता रहे।

October 7, 2026

जापानी प्रधानमंत्री ने मोदी को दी बधाई

इस खास मौके पर जापान के प्रधानमंत्री ने भी पीएम मोदी को बधाई दी है। उन्होंने X पर पोस्ट में अपनी भारत यात्रा का भी जिक्र किया और गर्मजोशी से स्वागत के लिए पीएम मोदी का आभार जताया है।  उन्होंने साल 2001 से मुख्यमंत्री के रूप में पीएम मोदी के नेतृत्व और भारत के विकास में उनके विशेष योगदान की सराहना की है।

October 7, 2026


25 साल पहले गुजरात से शुरू हुआ यह राजनीतिक सफर आज एक खास दिन के रूप में याद किया जा रहा है। बीजेपी के ओर से पूरे देश में सेवा संकल्प यात्रा चलाया जा रहा है। आज कई तरह के कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया है। 

यह भी पढ़ें: कैप्टन स्मित की जांबाजी को US संसद का सलाम, आतंकी हमला टालने पर सम्मान
 

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 7 October 2026 at 09:23 IST