"मैंने जो गुजरात को दिया, वो आपको देने को तैयार हूं, आप मुझसे जुड़ो...", PM मोदी ने CM रेवंत रेड्डी को दिया ऐसा ऑफर कि मंच पर लगने लगे ठहाके
हैदराबाद में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने मंच से मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी को ऐसा ऑफर दिया कि वहां मौजूद हर शख्स ठहाके लगाने लगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को तेलंगाना को बड़ी सौगात दी। पीएम मोदी ने राजधानी हैदराबाद में लगभग 9,400 करोड़ रुपये की अलग-अलग विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने मंच से मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी को कुछ ऐसा कहा कि वहां मौजूद हर शख्स ठहाके लगाने लगा।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी और तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी के बीच मंच पर दिलचस्प और हल्का-फुल्का संवाद देखने को मिला, जिसने पूरे समारोह में चर्चा का विषय बन गया। इससे पहले मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने अपने संबोधन में गुजरात मॉडल की चर्चा करते हुए कहा कि जब नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे तो पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से उनकी मदद की थी। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से अपील की कि वे भी तेलंगाना को आशीर्वाद दें और विकास कार्यों में पूरा सहयोग प्रदान करें
पीएम मोदी ने रेवंत रेड्डी को दिया ये ऑफर
रेवंत रेड्डी को ऑफर देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "मैं रेवंत रेड्डी जी से कहूंगा कि 10 साल के शासन में भारत सरकार ने जितना गुजरात को दिया वो मैं आपको देने को तैयार हूं लेकिन मेरी जानकारी से मैं आपको बता देता हूं कि जैसे ही मैं ऐसा करूंगा आपको जो अभी मिल रहा है वो आधा हो जाएगा। आप जहां पहुंचना चाहते हैं, नहीं पहुंच पाएंगे।"
आप मेरे से ही जुड़ जाइए- PM मोदी
पीएम मोदी आगे हंसते हुए कहा 'हमारे रेवंत जी ने कहा था कि पॉलिटिकल बात नहीं करेंगे, इसलिए मैं भी नहीं करूंगा। नॉन-पॉलिटिकल बात यह है कि पिछले 10 साल में भारत सरकार ने गुजरात को जितना दिया, उतना मैं तेलंगाना को देने के लिए तैयार हूं। लेकिन मैं आपको बता दूं कि जैसे ही मैं ऐसा करूंगा, आपको अभी जो मिल रहा है वो आधा हो जाएगा।' मोदी ने हंसते हुए आगे कहा, 'आप जहां पहुंचना चाहते हैं, वहां नहीं पहुंच पाएंगे। इसलिए अच्छा है कि मेरे से ही जुड़ जाइए।'
पीएम मोदी ने तेलंगाना की जनता से किया बड़ा वादा
पीएम मोदी के ये ऑफर सुन कांग्रेस सीएम रेवंड रेड्डी भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए। पीएम मोदी के साथ मंच पर मौजूद सभी गणमान्य जोर-जोर से ठहाके लगाने लगे। प्रधानमंत्री मोदी इस दौरान तेलंगाना में केंद्र सरकार की योजनाओं और विकास परियोजनाओं को आगे बढ़ाने की बात कही। उन्होंने कहा, मैं तेलंगाना के हर परिवार को ये भरोसा दिलाता हूं कि आपके सपने पूरे करने के लिए केंद्र सरकार ही इससे भी और तेज गति से काम करती ही रहेगी।
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 10 May 2026 at 18:27 IST