इंडोनेशिया में प्रवासी भारतीयों को संबोधित करते हुए PM मोदी ने 'कुछ-कुछ होता है' गाने का क्यों किया जिक्र?
पीएम मोदी ने जर्काता में सामुदायिक कार्यक्रम में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए 'कुछ-कुछ होता है' का जिक्र किया। इस दौरान सभी के चेहरे खिल उठे।
- प्रधान सेवक नरेंद्र मोदी
- 2 min read
PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडोनेशिया के जकार्ता में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बॉलीवुड के पॉपुलर गाने 'कुछ-कुछ होता है' का जिक्र किया। पीएम के इतना कहते ही सभी के चेहरे खिल उठे और पूरा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
पीएम मोदी ने कहा, 'मैं जहां-जहां भी गया और जिनसे भी मिला, मैंने हर चेहरे पर भारत के लिए प्यार, सम्मान और अपनापन साफ देखा। मैंने यह भी देखा कि भारतीय गाना 'कुछ-कुछ होता है' यहां बहुत लोकप्रिय है। आज मैंने राष्ट्रपति प्रबोवो से कहा कि जब भारत और इंडोनेशिया साथ मिलकर आगे बढ़ते हैं, तो यह सिर्फ 'कुछ-कुछ' तक सीमित नहीं रहता, बल्कि इससे 'बहुत कुछ होता है।'
राष्ट्रपति प्रबोवो में इंडिया का DNA- PM मोदी
प्रधानमंत्री ने बताया कि राष्ट्रपति प्रबोवो ने गर्व से कहा है कि उनमें इंडियन डीएनए है। उनके उस एक वाक्य ने लाखों भारतीय दिल जीत लिए। उन्होंने कहा, 'माननीय राष्ट्रपति जी आपने यह बात पहले भी कही थी और आज फिर दोहराई है। आपने उस समय यह भी कहा था कि आपमें इंडिया का DNA है। मैंने देखा कि आपकी उसी बात पर सबसे जोरदार तालियां बजी थीं। आज भी आपने उस बयान से लाखों भारतीयों का दिल जीत लिया। उस एक वाक्य ने भारत के लोगों के दिलों को छू लिया। जिस DNA की बात आपने की थी और जिस DNA की चर्चा आप सभी के लिए कर रहे थे, वो DNA आखिर है क्या? यह DNA आपसी भरोसे से बना है। यह DNA एक साझा विरासत पर आधारित है। यह DNA साझा स्मृतियों से बना है। यह DNA उन समुद्री हवाओं से बना है जिन्होंने हजारों सालों तक हमारे जहाजों को एक-दूसरे के तटों-तट पहुंचाया।'
'भारत-इंडोनेशिया न सिर्फ दिल से करीब बल्कि…'
उन्होंने आगे कहा कि भारत और इंडोनेशिया न सिर्फ दिल से करीब हैं, बल्कि भौगोलिक रूप से भी पड़ोसी हैं। भारत के ग्रेट निकोबार द्वीप और इंडोनेशिया के आचेह के बीच की दूरी लगभग 150 किलोमीटर है। इंडोनेशिया का एक इलाका भारत के किसी द्वीप के उतना ही करीब है, जितना भारत के कुछ अपने राज्य हैं।
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 7 July 2026 at 20:28 IST