'किसी सियासी पार्टी में हिम्मत नहीं थी, वो 370 की दीवार को गिरा पाए', जम्मू में PM मोदी की हुंकार
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चुनाव प्रचार के लिए जम्मू कश्मीर के उधमपुर पहुंचे। उन्होंने कांग्रेस पर एक बार फिर जोरदार प्रहार किया। 370 को लेकर रवैए पर सवाल उठाए।
- प्रधान सेवक नरेंद्र मोदी
- 2 min read
PM Modi Breaking: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चुनाव प्रचार के लिए जम्मू कश्मीर के उधमपुर पहुंचे। यहां उन्होंने विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा- आपके पास राशन की गारंटी है, जम्मू कश्मीर के कितने गांव थे जहां बिजली और सड़क नहीं थी…आज बिजली, पानी और सड़क सब की सुविधा पहुंच गई है। कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी पार्टियों पर तंज कसा। बोले- इन परिवारचलित पार्टियों ने, परिवार के द्वारा ही चलने वाली पार्टियों ने जम्मू-कश्मीर को जितना नुकसान किया है, उतना किसी और ने नहीं किया है... सत्ता के लिए इन्होंने जम्मू-कश्मीर में 370 की ऐसी दीवार बना दी थी कि जम्मू-कश्मीर के लोग बाहर नहीं झांक सकते थे और बाहर वाला जम्मू-कश्मीर की तरफ नहीं झांक सकता था... आपके आशीर्वाद से मोदी ने 370 की दीवार गिरा दी। ना सिर्फ दीवार गिराई बल्कि उस मलबे को भी जमीन में मैंने गाड़ दिया है। मैं चुनौती देता हूं, हिंदुस्तान की कोई राजनीतिक पार्टी हिम्मत करके आ जाए, विशेषकर मैं कांग्रेस को चुनौती देता हूं कि वो घोषणा करे, वो 370 को वापस लाएंगे। ये देश उनका मुंह तक देखने को तैयार नहीं होगा।"
Published By : Kiran Rai
पब्लिश्ड 12 April 2024 at 11:15 IST