PM मोदी ने नम्मा मेट्रो की पिंक लाइन के बाद नए वंदे भारत को दिखाई हरी झंडी, कहा- कर्नाटक से विकसित भारत के निर्माण को नई गति मिलेगी

कनार्टक दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु, मंगलुरु और मडगांव को जोड़ने वाली नई वंदे भारत चेयर कार सेवाओं को हरी झंडी दिखाई। उन्होंने कालेना अग्रहारा से तावरेकेरे तक के बेंगलुरु मेट्रो के पिंक लाइन खंड का भी उद्घाटन किया।

PM मोदी ने नम्मा मेट्रो की पिंक लाइन के बाद नए वंदे भारत को दिखाई हरी झंडी | Image: ANI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को दक्षिण भारत के राज्य कर्नाटक के दौरे पर है। इस दौरान उन्होंने कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया और प्रदेश की जनता को करोड़ों की सौगात दी। इनमें नम्मा मेट्रो पिंक लाइन और वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत के साथ-साथ 'अमृत भारत स्टेशन योजना' के तहत पुनर्विकसित किए गए चार रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन भी शामिल है। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि विकसित कर्नाटक से विकसित भारत के निर्माण को नई गति मिलेगी।

 कनार्टक दौरे पर सबसे पहले प्रधानमंत्री मोदी बेंगलुरु के एस-व्यासा विश्वविद्यालय में 'प्रशांति कुटीरम' के स्वर्ण जयंती समारोह और एच.वी. शेषाद्रि की जन्म शताब्दी कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके बाद पीएम मोदी  तावरेकेरे से आईआईएम बेंगलुरु मेट्रो स्टेशन तक मेट्रो को हरी झंडी दिखाई और इसमें सफर भी किया। उन्होंने कालेना अग्रहारा से तावरेकेरे तक के बेंगलुरु मेट्रो के पिंक लाइन खंड का भी उद्घाटन किया।

पीएम मोदी ने वंदे भारत को दिखाई हरी झंड़ी

पीएम मोदी ने बेंगलुरु, मंगलुरु और मडगांव को जोड़ने वाली नई वंदे भारत चेयर कार सेवाओं को हरी झंडी दिखाई। इस मौके पर कर्नाटक की  राज्यपाल सुधा यादव, उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार, भी मौजूद थे। वंदे भारत चेयर कार सेवा की शुरुआत से बेंगलुरु सीधे गोवा जैसे प्रमुख पर्यटन स्थल से जुड़ जाएगा।  ट्रेन रूट बहुत ही खूबसूरत नजारों से होकर गुजरता है, जिससे मंजिल तक पहुंचने से पहले ही सफर का आनंद लिया जा सकता है।

November 13, 2026

15 हजार करोड़ रुपये की प्रोजेक्ट की शुरुआत

इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "आज का ये दिन बेंगलुरु और कर्नाटक की विकास यात्रा को एक नई गति देने वाला है। आज यहां से कनेक्टिविटी और ऊर्जा सुरक्षा से जुड़े 15 हजार करोड़ रुपये से अधिक के प्रोजेक्ट शुरू किए जा रहे हैं। मेट्रो और रेल से जुड़े प्रोजेक्ट से लेकर ऊर्जा सुरक्षा के काम तक ये सभी प्रोजेक्ट्स कर्नाटक के इंफ्रास्ट्रक्चर को नई ताकत देने वाले हैं। किसी भी देश की विकास यात्रा में इंफ्रास्ट्रक्चर की बहुत बड़ी भूमिका होती है।"

November 13, 2026

 50 करोड़ नागरिक भीषण गरीबी से बाहर आए-PM मोदी

"बेहतर कनेक्टिविटी की तरक्की, रोजगार और उद्योग की नई संभावनाएं बढ़ाती हैं और जब विकास के ये अवसर समाज के हर वर्ग तक पहुंचते हैं, तो गरीबी के खिलाफ लड़ाई भी मजबूत होती है। इसी का परिणाम है कि बीते वर्षों में देश के करीब 50 करोड़ नागरिक भीषण गरीबी से बाहर आए हैं। आज शुरू हो रहे प्रोजेक्ट्स भी इसी विकास यात्रा को आगे बढ़ाने वाले हैं।  ये विकसित कर्नाटक और विकसित कर्नाटक से विकसित भारत के निर्माण को नई गति देंगे।  साथ ही टेक सिटी के रूप में बेंगलुरु की पहचान को और सशक्त करेंगे।"

November 13, 2026

पीएम मोदी का बेंगलुरु में रोड शो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक के बेंगलुरु में रोड शो भी किया। अपने दौरे पर प्रधानमंत्री मैसुरु में भारत वन में पौधारोपण कार्यक्रम में हिस्सा लेने के साथ कासमास-मैसुरु तारामंडल का उद्घाटन भी करेंगे।

November 13, 2026

यह भी पढ़ें: कर्नाटक की धरती सदियों से योग का केंद्र- बोले PM मोदी

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 13 November 2026 at 14:52 IST