मुझे इंडोनेशिया का सर्वोच्च सम्मान पाने का सौभाग्य मिला, यह 140 करोड़ भारतीयों का यश है और दोनों देशों की घनिष्ट मित्रता का प्रतीक- PM मोदी

PM Modi Indonesia: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंडोनेशिया के आधिकारिक दौरे पर हैं। इस दौरान पीएम ने भारतीय समुदाय को संबोधित किया और कहा 'आज सुबह मुझे इंडोनेशिया का सर्वोच्च सम्मान पाने का भी सौभाग्य मिला, यह 140 करोड़ भारतीयों का यश है।'

PM मोदी को इंडोनेशिया का सर्वोच्च सम्मान, कहा- 140 करोड़ भारतीयों का यश | Image: ANI

PM Modi Indonesia Visit:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंडोनेशिया दौरे पर हैं। इस दौरान पीएम मोदी ने इंडोनेशिया की संसद को संबोधित किया और दोनों देशों के बीच आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक पहलुओं को रेखांकित किया। उन्होंने कहा भारत के 140 करोड़ और इंडोनेशिया के 29 करोड़ लोग साझा प्रयास से आगे बढ़ेंगे तो दुनिया नया इतिहास देखेगी। 

इंडोनेशिया की संसद को संबोधित करने के बाद पीएम मोदी ने जकार्ता में भारतीय समुदाय को संबोधित किया और कहा 'आज सुबह मुझे इंडोनेशिया का सर्वोच्च सम्मान पाने का भी सौभाग्य मिला, यह 140 करोड़ भारतीयों का यश है।'

सर्वोच्च सम्मान पाना 140 करोड़ भारतीयों का यश

इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सामुदायिक कार्यक्रम में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा, "आज सुबह मुझे इंडोनेशिया का सर्वोच्च सम्मान पाने का भी सौभाग्य मिला, यह 140 करोड़ भारतीयों का यश है। 

यह भारतीय समुदाय, आप सभी साथियों का सम्मान है। यह पुरस्कार इंडोनेशिया और भारत की घनिष्ट मित्रता का एक और प्रतीक है।"

July 7, 2026

इंडोनेशिया का अपनापन देख शब्द कम पड़ गए

पीएम मोदी ने आगे कहा 'कल जब मैंने इंडोनेशिया के आकाश में प्रवेश किया और जब यहां पहला कदम रखा, तब से लेकर अभी तक जो अपनापन, जो प्रेम मुझे इंडोनेशिया के लोगों से मिला है, उसके लिए मेरे पास शब्द कम पड़ गए हैं। 

राष्ट्रपति प्रबोवो का एयरपोर्ट पर अपने मंत्रिपरिषद के साथ मुझसे मिलने आना एक यादगार अनुभव रहा। इंडोनेशिया में भारतीय संस्कृति के प्रति जो प्रेम है उसकी एक झलक आज मुझे राष्ट्रपति भवन में दिखाई दी।

ये भी पढ़ें: भारत के 140 करोड़ और इंडोनेशिया के 29 करोड़ लोग साझा प्रयास से आगे बढ़ेंगे तो दुनिया नया इतिहास देखेगी, अहम पड़ाव पर दोनों देश की दोस्ती- PM मोदी

 

Published By : Sahitya Maurya

पब्लिश्ड 7 July 2026 at 19:38 IST