ए राजा जी, एकरे त रहल हा जरूर...नीदरलैंड में भोजपुरी गाने पर PM Modi का भव्य स्वागत, हर-हर महादेव के नारे से गूंजा हेग
नीदरलैंड के द हेग में पीएम मोदी का जोरदार स्वागत हुआ, वहां प्रवासी भारतीयों ने भोजपुरी गीत गाए, ‘हर-हर महादेव’ और ‘हर-हर मोदी’ के नारे लगाए। कलाकारों ने राम भजन की प्रस्तुति भी दी। पढ़ें पूरी खबर।
PM Modi Netherlands Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नीदरलैंड दौरे के दौरान भारतीय प्रवासी समुदाय ने उनका भव्य स्वागत किया। द हेग में हुए कार्यक्रम में लोगों ने भोजपुरी गीत गाकर और जोरदार नारों से अपना प्यार और सम्मान जताया।कार्यक्रम में शामिल भारतीय प्रवासियों ने भोजपुरी गीत 'ए राजा जी, एकरे त रहल हा जरूर, मुहूर्त खुबसूरत हो' गाया। इसके साथ ही ‘हर-हर महादेव’, ‘हर-हर मोदी, घर-घर मोदी’ और ‘देश का नेता कैसा हो, मोदी जी जैसा हो’ जैसे नारे गूंजते रहे। माहौल पूरी तरह भारतीय उत्साह से भरा हुआ था।
भारतीय संस्कृति से जुड़ी प्रस्तुतियां दी
नीदरलैंड के स्थानीय कलाकारों ने भी भारतीय संस्कृति से जुड़ी खूबसूरत प्रस्तुतियां दीं। एक कलाकार ने राम भजन गाकर सुनाया। उन्होंने कहा- 'पीएम मोदी के सामने प्रस्तुति देना हमारे लिए बहुत सम्मान की बात थी। उनकी आंखों में चमक देखना बेहद सुखद अनुभव था। यह हमारे लिए आशीर्वाद जैसा है।'
दूसरे कलाकार ने बताया कि 'दुनिया के प्रमुख नेताओं में से एक के सामने परफॉर्म करना बड़ा सम्मान है।' शास्त्रीय कला पेश करने वाले कलाकारों ने इसे ‘धन्य क्षण’ बताया और भारतीय दूतावास का आभार जताया।
मोदी से मुलाकात, जीवन का सबसे यादगार पल
भारतीय मूल के लोगों ने पीएम मोदी से मुलाकात को जीवन का सबसे यादगार पल बताया। एक प्रवासी ने कहा 'यह हमारे जीवन का सबसे बड़ा दिन था। पीएम मोदी से व्यक्तिगत रूप से मिलना सचमुच आशीर्वाद है। ' एक सदस्य ने कहा 'हम लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। वे सिर्फ प्रधानमंत्री नहीं, बल्कि हमारे लिए सब कुछ हैं।' कई लोगों ने पीएम मोदी को ‘वर्ल्ड लीडर’ बताते हुए भारत को मजबूत बनाने के उनके प्रयासों की सराहना की। हाथ मिलाने और मिलने का मौका मिलना उनके लिए बेहद खास रहा।
यह स्वागत प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता और विदेश में भारतीय समुदाय के मजबूत जुड़ाव को दर्शाता है। नीदरलैंड दौरे के दौरान द्विपक्षीय संबंधों, व्यापार और सांस्कृतिक आदान-प्रदान पर चर्चा हुई। प्रवासी भारतीयों का यह उत्साह दिखाता है कि विदेश में रहकर भी वे भारत की संस्कृति और नेतृत्व से गहरा जुड़ाव महसूस करते हैं। कार्यक्रम में सभी ने पीएम मोदी के नेतृत्व की तारीफ की।
Published By : Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड 16 May 2026 at 10:18 IST