PM मोदी 5 देशों की यात्रा पर रवाना, पहला पड़ाव UAE... ऊर्जा सुरक्षा पर बड़ी डील संभव, जानें और कहां-कहां जाएंगे?

PM मोदी 5 देशों की यात्रा पर रवाना हुए हैं, सबसे पहले वो UAE पहुंचेंगे। जहां ऊर्जा सुरक्षा, LPG और पेट्रोलियम रिजर्व पर अहम समझौते संभव हैं। पढ़ें पूरी खबर।

PM मोदी 5 देशों की यात्रा पर रवाना, पहला पड़ाव UAE... | Image: X

PM Modi Europe Tour: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पांच देशों की यात्रा पर रवाना हो गए हैं। इस दौरे की शुरुआत संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से हो रही है। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, पीएम मोदी 15 से 20 मई तक UAE, नीदरलैंड्स, स्वीडन, नॉर्वे और इटली का दौरा करेंगे।

सुबह करीब साढ़े आठ बजे पीएम मोदी अबुधाबी के लिए रवाना हुए। वहां पहुंचने पर वे UAE के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल-नाहयान से मुलाकात करेंगे। दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय संबंधों, कारोबार, निवेश और ऊर्जा सहयोग पर चर्चा होने की उम्मीद है।

ऊर्जा सुरक्षा पर रहेगा फोकस

इस दौरे का मुख्य मुद्दा भारत की ऊर्जा सुरक्षा है। सूत्रों के मुताबिक, UAE के साथ लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस (LPG) और रणनीतिक पेट्रोलियम रिजर्व से जुड़े दो बड़े समझौतों पर हस्ताक्षर हो सकते हैं। UAE भारत को कच्चे तेल, LPG और LNG की बड़ी आपूर्तिकर्ता है।

बतादें पश्चिम एशिया में चल रही तनाव की वजह से वैश्विक तेल आपूर्ति प्रभावित हो रही है। ऐसे में UAE के साथ मजबूत साझेदारी भारत के लिए अहम है। MEA के मुताबिक, दोनों देश क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भी विचार करेंगे।

UAE में 45 लाख भारतीय रहते हैं

भारत UAE से सालाना अरबों डॉलर का तेल और गैस आयात करता है। दोनों देशों के बीच व्यापार 100 अरब डॉलर से ज्यादा का है। UAE में 45 लाख से ज्यादा भारतीय रहते हैं, जो आर्थिक संबंधों को और मजबूत बनाते हैं।

कहां-कहां जाएंगे PM मोदी? 

यह पीएम मोदी की पश्चिम एशिया में युद्ध शुरू होने के बाद पहली Gulf देश यात्रा भी है। UAE के बाद पीएम मोदी नीदरलैंड्स, स्वीडन, नॉर्वे और इटली जाएंगे। इन देशों के साथ व्यापार, टेक्नोलॉजी, ग्रीन एनर्जी और रणनीतिक साझेदारी पर बातचीत होगी। विदेश मंत्रालय ने कहा है कि यह दौरा भारत की वैश्विक साझेदारियों को नई दिशा देगा। भारत सरकार के लिए पीएम मोदी की ये यात्रा ऊर्जा सुरक्षा और आर्थिक विकास के लिहाज से बहुत अहम है। 

यह भी पढ़ें: वो चीखती रही और थाने के पास बस में दो दरिंदे लूटते रहे इज्जत

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 15 May 2026 at 09:57 IST