PM Modi Europe Visit: प्रधानमंत्री मोदी आज से फ्रांस और स्लोवाकिया के दौरे पर जाएंगे, एवियन में G7 शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल; जानें पूरा शेड्यूल

पीएम मोदी आज से यूरोपियन देशों की यात्रा पर निकल रहे हैं। इसमें सबसे खास फ्रांस के एवियन में G7 शिखर सम्मेलन में शामिल होना है। जानें भारत के लिए क्यों खास है प्रधानमंत्री की फ्रांस और स्लोविकिया की यात्रा? पढ़ें पूरी खबर।

प्रधानमंत्री मोदी | Image: X/@narendramodi

PM Modi Europe Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (13 जून) से 19 जून तक फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा पर जा रहे हैं। ये दौरा भारत की यूरोपीय देशों के साथ साझेदारी को नई ऊंचाई देने वाला है। क्योंकि फ्रांस में द्विपक्षीय वार्ता और इनोवेशन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन के निमंत्रण पर पीएम मोदी 14 जून को नीस में और 16-18 जून को एवियन और पेरिस में रहेंगे। दोनों नेता भारत-फ्रांस संबंधों की समीक्षा करेंगे।

नीस में पीएम मोदी और राष्ट्रपति मैक्रॉन संयुक्त रूप से 'भारत इनोवेट्स' कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। इसमें भारत, फ्रांस और बाकी देशों के स्टार्टअप और वेंचर कैपिटल फंड शामिल होंगे। ये कार्यक्रम भारत-फ्रांस इनोवेशन ईयर के तहत दोनों देशों के बीच नवाचार साझेदारी को मजबूत करेगा।

स्लोवाकिया की पहली प्रधानमंत्री स्तर की यात्रा

यात्रा के दूसरे चरण में पीएम मोदी 14 से 16 जून तक स्लोवाकिया जाएंगे। स्लोवाकिया की स्वतंत्रता के बाद ये किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली राजकीय यात्रा होगी। प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको और राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी से मुलाकात करेंगे। दोनों देश व्यापार, निवेश, ऑटोमोबाइल और रेलवे क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर जोर देंगे। ये यात्रा पिछले साल राष्ट्रपति की स्लोवाकिया यात्रा और हालिया AI समिट के बाद हो रही है।

G7 शिखर सम्मेलन में भारत की भागीदारी

16-17 जून को पीएम मोदी फ्रांस के एवियन में G7 शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे। सम्मेलन में नए साझेदारियों, सतत विकास और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के सुरक्षित इस्तेमाल जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी। पीएम कई विश्व नेताओं से द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे।

पेरिस में विवाटेक और भारतीय समुदाय

यात्रा के आखिरी दिन यानी 18 जून को पेरिस में पीएम मोदी विवाटेक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। ये यूरोप का सबसे बड़ा टेक और स्टार्टअप कार्यक्रम है। वहां पीएम मोदी भारतीय समुदाय को भी संबोधित करेंगे।इस यात्रा से फ्रांस, स्लोवाकिया और G7 के साथ भारत की साझेदारी और गहरी होने की उम्मीद है। ये भारत को वैश्विक दक्षिण की मजबूत आवाज और नवाचार के केंद्र के रूप में स्थापित करेगी। सूत्रों के मुताबिक, यात्रा यूरोपीय संघ के साथ रणनीतिक संबंधों को नई दिशा देगी।  

ये भी पढ़ें: TMC के बागी सांसदों ने बनाया प्लान, सुवेंदु संग मुलाकात बाद होगा खेला?

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 13 June 2026 at 06:57 IST