'मैं अपनी दोस्त, प्रधानमंत्री मेलोनी को...' इटली की PM ने बनाया खास रिकार्ड तो PM मोदी ने यूं दी बधाई

इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी द्वितीय विश्व युद्ध के बाद के इतिहास में सबसे लंबे समय तक लगातार प्रधानमंत्री पद संभालने वाली नेता बन गई हैं। उनकी इस उपलब्धि पर पीएम मोदी ने बधाई दी है।

PM Modi & Giorgia Meloni | Image: x

इटली की राजनीति में प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने एक नया अध्याय लिखा दिया है। मेलोनी द्वितीय विश्व युद्ध के बाद के इतिहास में सबसे लंबे समय तक लगातार प्रधानमंत्री पद संभालने वाली नेता बन गई हैं। यह उपलब्धि सिर्फ एक रिकॉर्ड नहीं, बल्कि उनके नेतृत्व पर इटली की जनता के गहरे विश्वास का भी प्रमाण है। उनके इस उपलब्धि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी है।

PM मोदी ने इस ऐतिहासिक पल पर अपनी मित्र मेलोनी को गर्मजोशी भरी बधाई दी। X पर पोस्ट करते हुए पीएम मोदी ने लिखा कि यह उपलब्धि मेलोनी के नेतृत्व में इटलीवासियों के भरोसे को दर्शाती है। उन्होंने उन्हें ‘मेरी मित्र’ कहकर संबोधित किया और उनके कुशल नेतृत्व की सराहना की।

पीएम मोदी ने मेलोनी को यूं दी बधाई

पीएम मोदी ने X पोस्ट में लिखा है, मैं अपनी दोस्त, प्रधानमंत्री मेलोनी को युद्ध के बाद के इटली के इतिहास में सबसे लंबे कार्यकाल वाली प्रधानमंत्री बनने पर बधाई देता हूं। यह उपलब्धि उस भरोसे को दिखाती है जो इटली के लोग उनके नेतृत्व पर जताते हैं। उनकी दोस्ती ने भारत और इटली के बीच 'विशेष रणनीतिक साझेदारी' को मजबूत करने में भी अहम भूमिका निभाई है, और मैं हमारे देशों के नागरिकों के लिए एक समृद्ध भविष्य बनाने के लिए हमारे करीबी सहयोग को जारी रखने की उम्मीद करता हूं। आने वाले वर्षों में उनकी लगातार सफलता के लिए मेरी शुभकामनाएं।

September 4, 2026

जॉर्जिया मेलोनी के नाम बना ये खास रिकॉर्ड

बता दें कि इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी की सरकार ने सत्ता में लगातार 1,413 दिन पूरे कर लिए हैं, जो द्वितीय विश्व युद्ध के बाद के इटली में सबसे लंबे समय तक सरकार चलाने का एक नया रिकॉर्ड है। इससे पहले लगातार 1,412 दिन तक सरकार चलाने का रिकॉर्ड दिवंगत सिल्वियो बर्लुस्कोनी की दूसरी सरकार (2001 से 2005) के नाम था।

मेलोनी 2022 में बनीं थीं ईटली की पहली महिला PM

यह उपलब्धि ऐसे देश के लिए बहुत अहम है जहां दूसरे विश्व युद्ध के बाद के 80 सालों में 68 अलग-अलग सरकारें बनी हैं और जहां स्थिर सरकार का पूरा कार्यकाल पूरा करना दुर्लभ है। मेलोनी ने अक्टूबर 2022 में इटली की पहली महिला प्रधानमंत्री के तौर पर पदभार संभाला था। इस उपलब्धि पर प्रतिक्रिया देते हुए, प्रधानमंत्री मेलोनी ने जनादेश के लिए इटली के नागरिकों का गहरा आभार व्यक्त किया और अपनी सरकार के मुख्य सामाजिक-आर्थिक और अंतरराष्ट्रीय फोकस क्षेत्रों के बारे में बताया।

September 4, 2026

अपने रिकॉर्ड पर मेलोनी ने क्या कहा?

मेलोनी ने 'X' पर लिखा, "यह स्थिरता उन इटालियंस की वजह से है जिन्होंने 2022 में हम पर भरोसा किया। एक ऐसा भरोसा जिसे हमने कभी 'ब्लैंक चेक' नहीं माना और जिसे हम कभी हल्के में नहीं लेंगे।" उन्होंने बताया कि उनकी सरकार ने पिछले कुछ वर्षों में "रोजगार बढ़ाने, बेरोजगारी कम करने, परिवारों और व्यवसायों का समर्थन करने, सुरक्षा मजबूत करने, सार्वजनिक वित्त का गंभीरता से प्रबंधन करने और अंतरराष्ट्रीय मंच पर इटली का महत्व और विश्वसनीयता बहाल करने" के लिए काम किया है।

यह भी पढ़ें: 'देश के लिए गर्व का पल', EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग पर बोले PM मोदी

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 4 September 2026 at 14:30 IST