जब 12 साल में इतना कुछ हो सकता है तो दशकों तक क्यों नहीं, ये कांग्रेस ग्रोथ रेट और NDA ग्रोथ रेट का अंतर है- PM मोदी
PM Modi 12 Year: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक नया इतिहास रच दिया है। लगातार सबसे लंबे समय तक देश के निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में सेवा देने का रिकॉर्ड अब उनके नाम दर्ज हो गया है। इस दौरान उन्होंने एनडीए बैठक में कांग्रेस पर जमकर तीखा हमला किया।
- प्रधान सेवक नरेंद्र मोदी
- 3 min read
PM Modi 12 Year: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय राजनीति में एक बड़ा कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। पीएम मोदी भारत में सबसे लंबे समय तक लगातार देश की सेवा करने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बन गए हैं। केंद्र सरकार के 12 साल पूरे होने पर एनडीए की उपलब्धि का जश्न मनाने के लिए बुधवार को नई दिल्ली में NDA की एक बड़ी बैठक हो रही है। इस दौरान पीएम में 12 सालों में ग्रोथ रेट का अंतर बताते हुए पिछली सरकार यानी कांग्रेस पर जमकर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा 'जब 12 साल में इतना कुछ हो सकता है तो दशकों तक क्यों नहीं, ये कांग्रेस ग्रोथ रेट और NDA ग्रोथ रेट का अंतर है।'
अगर 12 साल में इतना कुछ हो सकता है...PM मोदी
NDA नेताओं की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा 'सवाल ये है कि अगर 12 साल में इतना कुछ हो सकता है तो फिर दशकों तक क्यों नहीं हुआ? ये 'कांग्रेस ग्रोथ रेट' और 'NDA ग्रोथ रेट' का अंतर है। एक व्यवस्था लोगों को इंतजार कराती थी। आज की व्यवस्था परिणाम दिखाती है।'
आगे उन्होंने कहा ‘एक व्यवस्था काम अटकाती-भटकाती थी। आज की व्यवस्था कहती है, काम अभी होगा, समय पर होगा और बड़े पैमाने पर होगा और इसलिए 2014 से 2026 की कहानी केवल आंकड़ों की कहानी नहीं है। ये उस भारत की कहानी है जिसने पहली बार अपनी पूरी क्षमता के साथ दौड़ना तय किया है।’
2014 से पहले मध्यम वर्ग उलझनों का शिकार था
पीएम मोदी ने आगे कहा 'कल के विकसित भारत की गारंटी है,आज का आकांक्षी भारत। आकांक्षी भारत के गर्भ में विकसित भारत पल रहा है। आज के भारत की आकांक्षाएं बड़ी हैं, सपने बड़े हैं, इसलिए उसके संकल्प और लक्ष्य भी उतने ही बड़े हैं।'
आगे उन्होंने कहा 'देश की आकांक्षाओं का वाहक हमारा मध्यम वर्ग है, नींव मध्य वर्ग है। इसलिए हमारी सरकार मध्यम वर्ग की आकांक्षाओं को पूरा करने में लगी है। 2014 से पहले मध्यम वर्ग कानून की उलझनों का सबसे बड़ा शिकार हुआ करता था।
जटिल टैक्स सिस्टम, आमदनी के सीमित स्रोत और टैक्स का बड़ा बोझ, ये सब सामान्य व्यक्ति के रोजमर्रा के जीवन की चुनौती होती थी। हमने मध्यम वर्ग की आकांक्षाओं को समझा इसलिए आज 12 लाख रुपये तक की आमदनी पूरी तरह से टैक्स फ्री है। आज देश में सरल और फेस लेस टैक्स सिस्टम है। अच्छे इंफ्रास्ट्रक्चर से उनका जीवन आसान हुआ है।'
Published By : Sahitya Maurya
पब्लिश्ड 10 June 2026 at 20:27 IST