'आज मेरा नहीं, आपका ही बर्थडे है...', PM मोदी ने शेयर किया Insta Video, किसे विश किया जन्मदिन?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में पीएम मोदी एक महिला को बोल रहे हैं कि आज मेरा नहीं, आपका ही बर्थडे हैं। प्रधानमंत्री ने वीडियो में बताया कि आज दो जन्मदिन हैं, एक विश्वकर्मा जी का है।

PM मोदी ने शेयर किया Insta Video, किसे विश किया जन्मदिन? | Image: @pm

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 76वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस बीच पीएम मोदी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। पीएम सेमीकॉन इंडिया 2026 कार्यक्रम के दौरान एक वीडियो में कहते नजर आ रहे हैं, मैं जन्मदिन तो मनाता नहीं हूं, लेकिन ...' इस बीच एक महिला ने पीएम मोदी से कहा कि 'सर एक बात कहना चाहती हूं, आज मेरा भी जन्मदिन है।

इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिला प्रियंका को बधाई देते हुए कहते हैं कि आज मेरा नहीं आप ही का जन्मदिन है। पीएम ने आगे कहा कि आज दो जन्मदिन हैं, एक विश्वकर्मा जी का है। आप लोग जो काम करते हैं, वो विश्वकर्मा वाला ही आधुनिक काम है।' अंत में उन्होंने कहा 'प्रियंका जी को भी बहुत-बहुत शुभकामनाएं देते हैं हम लोग।'

सेमीकॉन इंडिया 2026 की शुरुआत

बता दें कि 17 सितंबर को सेमीकॉन इंडिया 2026 की शुरुआत हो चुकी है। 3 दिवसीय कार्यक्रम 17 सितंबर से 19 सितंबर तक चलेगा, जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज किया। रिपोर्ट के मुताबिक इस इवेंट में 52 देश की 300 से अधिक कंपनियां शामिल होने जा रही है।

PM मोदी के जन्मदिन पर देश भर में जश्न

इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर पूरे देश भर में जश्न का माहौल है। उनके 25 वर्षों के नेतृत्व का उत्सव मनाने के लिए कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। वहीं, देश के कई बड़े-बड़े नेताओं में प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी है।

रूसी और इजरायली राष्ट्रपति ने PM मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके 76वें जन्मदिन पर बधाई देते हुए खास मैसेज भेजा। वहीं,  इजरायली राष्ट्रपति बेंजामिन नेतन्याहू ने पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई देते हुए एक्स पर लिखा 'जन्मदिन की बधाई, नरेंद्र! प्रधानमंत्री @narendramodi आपकी लीडरशिप ने भारत को एक विश्व शक्ति बना दिया है। 

हमने मिलकर अपने दोनों महान लोकतंत्रों के बीच एक अभूतपूर्व साझेदारी बनाई है। इजरायल और भारत के बीच दोस्ती पहले कभी इतनी मजबूत नहीं रही, और हम मिलकर इसे और भी ऊंचाइयों तक ले जाएंगे। मैं आपके नेतृत्व, अच्छे स्वास्थ्य और सफलता से भरे कई और वर्षों की कामना करता हूं।'

September 17, 2026

ये भी पढ़ें: राहुल गांधी से अखिलेश यादव तक... विपक्ष के नेताओं ने PM को यूं दी बधाई, लेकिन केजरीवाल ने पहले कोसा फिर लिखा- Happy Birthday

 

Published By : Sahitya Maurya

पब्लिश्ड 17 September 2026 at 18:10 IST