PM Modi in Norway: 43 साल बाद भारत को कोई प्रधानमंत्री पहुंचा नार्वे, PM मोदी का स्टोरे ने किया भव्य स्वागत, जानिए क्या है पूरा शेड्यूल
PM Modi in Norway: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को एक महत्वपूर्ण द्विपक्षीय यात्रा पर ओस्लो पहुंचे। यह चार दशकों से भी अधिक समय में पहली बार है जब किसी भारतीय प्रधानमंत्री ने नॉर्वे की यात्रा की है।
PM Modi Norway Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को दो दिवसीय दौरे पर नॉर्वे की राजधानी ओस्लो पहुंच गए हैं। इस द्विपक्षीय दौरे का अहम मुद्दा होगा, भारत और नॉर्वे के संबंधों को व्यापारिक तौर पर मजबूती देना और इंडिया-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेना। बता दें, 43 साल में यह पहली बार है, जब कोई भारतीय प्रधानमंत्री नॉर्व पहुंचा है। इससे पहले 1983 में प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने नॉर्वे का दौरा किया था।
नॉर्व के प्रधानमंत्री स्टोरे ने किया स्वागत
प्रधानमंत्री मोदी जब नॉर्वे की धरती पर पहुंचे तो उनका स्वागत नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गहर स्टोर ने गर्मजोशी से स्वागत किया। यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ (EFTA) समझौते के बाद से इस दौरे को भारत और नॉर्डिक क्षेत्र के बीच भू-राजनीतिक और आर्थिक संबंधों को गहरा करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।
इस पर PM मोदी ने कहा है कि उन्हें पूरा भरोसा है कि इससे भारत-नॉर्वे की दोस्ती को और मजबूती मिलेगी। X पर एक पोस्ट में पीएम ने कहा, “ओस्लो, नॉर्वे पहुंच गया हूं। हवाई अड्डे पर गर्मजोशी से स्वागत के लिए मैं प्रधानमंत्री जोनास गहर स्टोर का आभारी हूं। चार दशकों से ज्यादा समय में यह नॉर्वे का पहला प्रधानमंत्री-स्तरीय दौरा है। मुझे पूरा भरोसा है कि इससे भारत-नॉर्वे की दोस्ती को और मजबूती मिलेगी।”
PM मोदी ने बताया नॉर्वे का पूरा शेड्यूल
प्रधानमंत्री ने कहा कि इस दौरे के दौरान वे राजा हेराल्ड V और रानी सोन्या से मुलाकात करेंगे और प्रधानमंत्री स्टोरे के साथ द्विपक्षीय बातचीत करेंगे।
इसके अलावा PM मोदी ने 19 मई (मंगलवार) को होने वाले भारत-नॉर्डिक कार्यक्रम के महत्व को भी बताया। उन्होंने कहा, “कल, 19 तारीख को, ओस्लो में तीसरा भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन होगा, जो मेरे नॉर्डिक समकक्षों से मिलने का एक शानदार मौका देगा।”
भारतीयों में दिखी खुशी की लहर
बता दें, यह दौरा भारत-नॉर्डिक संबंधों के लिए एक अहम समय पर हो रहा है। प्रवासी भारतीयों के साथ सांस्कृतिक जुड़ाव के अलावा, मुख्य ध्यान व्यापार और आर्थिक तालमेल पर होगा।
इस बीच, ओस्लो में रहने वाले भारतीय समुदाय के लोगों ने प्रधानमंत्री की यात्रा को लेकर जबरदस्त उत्साह दिखाया। ओस्लो में रहने वाले भारतीय समुदाय के लोगों का कहना है कि EFTA समझौते पर हस्ताक्षर होने के बाद, नॉर्वे का उद्योग जगत अब इसे जमीन पर उतारने को लेकर उत्साहित है।
Published By : Shashank Kumar
पब्लिश्ड 18 May 2026 at 16:29 IST