ईटानगर में बोले PM Modi, कहा- 'हमने पूर्वोत्तर में 5 साल में जो किया, उसे कांग्रेस 20 साल में करती'

Itanagar: ईटानगर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 'हमने पूर्वोत्तर में पांच साल में जो किया, उसे करने में कांग्रेस को 20 साल लगते।'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी | Image: ANI

Itanagar: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि उनकी सरकार ने पिछले पांच साल में पूर्वोत्तर भारत में जिस तरह का काम किया है, उसे करने में कांग्रेस को 20 साल लग जाते।

प्रधानमंत्री ने क्षेत्र में 55,600 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करने के बाद अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर में एक जनसभा में कहा, ‘‘दक्षिण एशिया और पूर्वी एशिया के साथ भारत के व्यापार, पर्यटन और अन्य संबंधों में पूर्वोत्तर एक मजबूत कड़ी बनेगा। आज यहां 55,000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमने पूर्वोत्तर में पिछले पांच साल में जो किया है, उसे करने में कांग्रेस को 20 साल लग जाते।’’ प्रधानमंत्री ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश आने वाला कोई भी व्यक्ति स्पष्ट रूप से देख सकता है कि ‘‘मोदी की गारंटी’’ क्या है। उन्होंने कहा, ‘‘पूरा पूर्वोत्तर देख रहा है कि मोदी की गारंटी कैसे काम कर रही है।’’

प्रधानमंत्री ने कहा कि चूंकि वह देश के विकास के लिए काम कर रहे हैं, इसलिए विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) के नेता उन पर हमला कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: UP: बिहार ले जाई जा रही 653 पेटी शराब नोएडा में बरामद, मामला दर्ज

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 9 March 2024 at 13:25 IST