भारत जो कर रहा है वो 1000 साल का फ्यूचर लिख रहा है, यही दुनिया के लिए सबसे बड़ी गारंटी भी है- PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रिपब्लिक सम्मिट 2026 में कहा कि भारत ने विकास-विनाश दोनों झेल हैं, हमारी स्मृति बहुत गहरी है। भारत आज जो कर रहा है, वह आने वाले 1000 वर्षों का भविष्य लिख रहा है। यह दुनिया के लिए भारत की सबसे बड़ी गारंटी है।
- प्रधान सेवक नरेंद्र मोदी
- 3 min read
देश के सबसे बड़े न्यूज इवेंट रिपब्लिक समिट 2026 (Republic Summit 2026) में दिन भर अर्थव्यवस्था के जानकार, मनोरंज और राजनीति दिग्गजों का जमावड़ा लगा रहा। समिट के शामिल हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में धर्म, राष्ट्र-प्रथम, भारत की शक्ति और भविष्य की दिशा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से अपने विचार रखे।
पीएम मोदी के संबोधन और विचारों से पूरा हॉल गूंज उठा और उनके एक-एक वाक्य पर तालियों की गड़गड़ाहट गूंजती रही। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “हम धर्म की लाइन पर चलते हुए अपनी पावर को देखते हैं। भारत अपनी शक्ति को उसी तराजू पर तौलता है।” उन्होंने भारत की विशेषता बताते हुए जोर दिया कि दुनिया अब यह मान चुकी है कि भारत किसी क्षणिक घटना पर उतावला होने वाला देश नहीं है। पीएम ने कहा-
“हम वह देश हैं जिसने विकास और विनाश दोनों को बहुत करीब से देखा और झेला है। हम वो देश हैं जिसकी स्मृति बहुत लंबी और गहरी है। हम युगों की मेमोरी चिप वाले नेशन हैं।”
भारत 1000 वर्षों का फ्यूचर लिख रहा है
पीएम मोदी ने सबसे ज्यादा जोर इस बात पर दिया कि भारत वर्तमान में जो कदम उठा रहा है, वह आने वाले 1000 वर्षों का भविष्य लिखने वाला है। उन्होंने कहा, “मैं बहुत जिम्मेदारी के साथ कह रहा हूं कि भारत जो कर रहा है, वह आने वाले 1000 वर्षों का फ्यूचर लिखने वाला है।” इस वाक्य के साथ पूरा हॉल तालियों से गूंज उठा। पीएम मोदी ने आगे कहा, “यही दुनिया के लिए भारत की सबसे बड़ी गारंटी है।”
भारत- फास्ट ग्रोइंग और रिलायबल पावर
प्रधानमंत्री ने भारत की आर्थिक प्रगति का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि भारत आज फास्ट ग्रोइंग इकोनॉमी है। अर्णब गोस्वामी के स्वागत भाषण का उल्लेख करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि अर्णब अभी भारत को सुपर पावर बनाने की बात कर रहे थे, लेकिन मैं यह जरूर कहूंगा कि भारत सबसे ज्यादा रिलायबल पावर है।
उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत न सिर्फ तेजी से आगे बढ़ रहा है बल्कि दुनिया पर भरोसा भी कायम कर रहा है। राष्ट्र-प्रथम की भावना के साथ भारत अपनी जिम्मेदारियों को निभाते हुए वैश्विक स्तर पर एक स्थिर और विश्वसनीय भागीदार के रूप में उभर रहा है।
अधिक जानकारी और अपडेट के लिए देखें: https://summit.republicworld.com/
Presented By: RP-संजीव गोयनका ग्रुप
Co-Presented By: ZOHO और TVS मोटर कंपनी
Powered By: सिस्टर निवेदिता यूनिवर्सिटी
Co-Powered By: कल्याणी, सैमटेल एवियोनिक्स, रविन ग्रुप और मेघाश्रे
State Partners: UP सरकार, हरियाणा सरकार, आंध्र प्रदेश सरकार, उत्तराखंड सरकार और असम सरकार
Housing Partner: गौर्स
Prayer Partner: साइकिल अगरबत्ती
Skincare Partner: डॉ. राशेल
Knowledge Partner: शारदा यूनिवर्सिटी | Stainless Partner: JSL | Vision Partner: एल्कोन
Special Partners: संस्कृति यूनिवर्सिटी, गैलेंट, पान बहार, कृष्णाज आयुर्वेद, बैकबे, वाघ बकरी, फर्नस एन पेटल्स, नंदिनी और मैसूर सैंडल्स | सेलिब्रेशन पार्टनर: एलाइड ब्लेंडर्स एंड डिस्टिलर्स
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 22 June 2026 at 21:10 IST