PM मोदी को सेशेल्स में 'गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन' से किया गया सम्मानित, बोले- ये मेरे और भारत के 1.4 अरब लोगों के लिए गर्व और खुशी की बात
PM Modi in Seychelles: सेशेल्स में पीएम मोदी ने कहा कि हमारा मानना है कि हिंद महासागर हमारा साझा घर है। इसकी सुरक्षा, स्थिरता और समृद्धि हमारी साझा जिम्मेदारी है। यही भावना हमारे महासागर विजन का आधार है।
- प्रधान सेवक नरेंद्र मोदी
- 3 min read
PM Modi Seychelles Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 से 29 जून तक तीन दिनों के सेशेल्स दौरे पर हैं। यात्रा के दूसरे दिन उन्हें 'गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन' से सम्मानित किया गया। उन्हें ये सम्मान पर्यावरण संरक्षण और टिकाऊ विकास के क्षेत्र में नेतृत्व के लिए दिया गया। यह अवॉर्ड पीएम मोदी के लंबे समय से जारी प्रयासों और उनकी 'ग्रीन विजन' (पर्यावरण-अनुकूल सोच) को मान्यता देता है। इस पर पीएम मोदी ने कहा कि सम्मान मिलना मेरे और भारत के 1.4 अरब लोगों के लिए बहुत गर्व और खुशी की बात है।
सम्मान मिलने पर क्या बोले पीएम मोदी?
सेशेल्स के राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी के साथ प्रेस स्टेटमेंट के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि मैं इस सम्मान को विनम्रतापूर्वक स्वीकार करते हुए उन सभी देशों को समर्पित करता हूं जो क्लाइमेंट चेंज की चुनौती से लड़ रहे हैं और पर्यावरण संरक्षण को भावी पीढ़ियों के प्रति अपना दायित्व मानते हैं।
'भारत और सेशेल्स के रिश्तों को हिंद महासगर ने संवारा'
भारत और सेशेल्स के रिश्तों का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि मेरी यह यात्रा एक ऐतिहासिक मौके पर हो रही है, क्योंकि सेशेल्स अपनी आजादी के 50 साल पूरे कर रहा है। हम भारत और सेशेल्स के बीच राजनयिक संबंधों की 50वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। इन 50 सालों में, हमने दोस्ती को भरोसे में, भरोसे को सहयोग में और सहयोग को जन-कल्याण में बदला है। हिंद महासागर ने सदियों से भारत और सेशेल्स के रिश्तों को संवारा है। इसकी लहरों ने लगातार हमारे बीच व्यापार, संस्कृति और मानवीय संबंधों को बढ़ावा दिया है।
उन्होंने कहा कि हमारा मानना है कि हिंद महासागर हमारा साझा घर है। इसकी सुरक्षा, स्थिरता और समृद्धि हमारी साझा जिम्मेदारी है। यही भावना हमारे महासागर विजन का आधार है।
'UPI को सेशेल्स में लागू करने के लिए MOU…'
पीएम मोदी ने आगे कहा कि हमारा विश्वास है कि डिजिटल टेक्नोलॉजी दोनों देशों के बीच की दूरी को कम करने का प्रभावी माध्यम है। हम डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर में भारत के सफल अनुभव को सेशेल्स के साथ साझा करेंगे। मुझे प्रसन्नता है कि आज UPI को सेशेल्स में लागू करने के लिए MOU किया जा रहा है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में हमारी साझेदारी समय की कसौटी पर खरी उतरी है। कोविड के मुश्किल समय में वैक्सीन की आपूर्ति से हमने एक मित्र के रूप में अपना दायित्व निभाया। आज जन औषधि पर किए गए MoU से सेशेल्स के लोगों को क्वालिटी और किफायती दवाएं उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी।
हिंद महासागर को अवसरों का महासागर बनाना है- PM मोदी
प्रधानमंत्री ने कहा कि मेरी सेशेल्स की यात्रा का संदेश स्पष्ट है- भारत ऐसे हिंद महासागर की कल्पना करता है, जहां समुद्री सुरक्षा के साथ आर्थिक समृद्धि भी बढ़े, जहां हमारी साझेदारी आकार नहीं, आपसी सम्मान और विश्वास पर आधारित हो और जहां हम हर देश के पास-पास नहीं, साथ-साथ चलें। हमारा विज़न हिंद महासागर को अवसरों का महासागर बनाना है। हमारा विजन हिंद महासागर को अवसरों का महासागर बनाना है।
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 28 June 2026 at 14:31 IST