PM Modi: 'दुनिया संघर्षों में फंसी हुई है, मगर हम 'महा-विजय' की ओर...',भारत की GDP में 7.8 फीसदी की जोरदार ग्रोथ पर बोले PM मोदी

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में भारत की 7.8% की शानदार जीडीपी ग्रोथ पर बधाई दी। कहा कि जो देश की मजबूत आर्थिक स्थिति और नागरिकों के अटूट आत्मविश्वास को दर्शाती है।

PM Modi: 'दुनिया संघर्षों में फंसी हुई है, मगर हम 'महा-विजय' की ओर...',भारत की GDP में 7.8 फीसदी की जोरदार ग्रोथ पर बोले PM मोदी | Image: ANI

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर सभी देशवासियों को बधाई दी और कहा कि भारत ने शानदार 7.8 प्रतिशत की विकास दर हासिल की है और पूरा देश इस उपलब्धि से गौरवान्वित है। यह सफलता किसी एक की नहीं, बल्कि देश के हर नागरिक की अटूट इच्छाशक्ति, समर्पण और कड़ी मेहनत का परिणाम है। यह हमारी सामूहिक ताकत का ही प्रतिफल है कि तमाम चुनौतियों के बाद भी देश विकास के पथ पर निरंतर आगे बढ़ रहा है।

वैश्विक उथल-पुथल और सप्लाई चेन का संकट आज पूरी दुनिया भयंकर युद्धों और अनिश्चितता के दौर से गुजर रही है। चारों तरफ से संघर्ष की खबरें आ रही हैं, जिसके कारण वैश्विक स्तर पर सप्लाई चेन पूरी तरह चरमरा गई है। वर्ष 2020 में महामारी के आगमन के बाद से लेकर अब तक वैश्विक अर्थव्यवस्था में स्थिरता का अभाव साफ देखा जा सकता है। इसके बावजूद, भारत ने इन तमाम बाधाओं को पीछे छोड़ते हुए अपनी आर्थिक रफ्तार को कम नहीं होने दिया है।

घरेलू निराशा और भ्रामक माहौल को मात

एक तरफ जहां वैश्विक संकट चुनौती बने हुए हैं, वहीं दूसरी तरफ देश के भीतर कुछ निराशावादी तत्व और झूठ फैलाने वाले लोग हर तरफ अविश्वास का माहौल पैदा करने में लगे हैं। वे देश की तरक्की पर सवालिया निशान खड़े करते हैं। हालांकि, देश की जनता ने इन नकारात्मक ताकतों को दरकिनार कर अपनी मेहनत से यह साबित कर दिया है कि सच्ची लगन हर बाधा को पार कर सकती है। इसी का परिणाम है कि भारत ने यह उल्लेखनीय ग्रोथ दर्ज की है।

खर्चीली शादियों से बचने की अपील

इस विकास की गति को निरंतर बनाए रखने और भविष्य में और अधिक मजबूत होने के लिए 'आत्मनिर्भर भारत' का निर्माण अत्यंत आवश्यक है। हमें अपने जीवन में स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता देनी होगी और 'वोकल फॉर लोकल' के मंत्र को आत्मसात करना होगा। इसके लिए यह भी जरूरी है कि हम छुट्टियों में घूमने के लिए विदेश जाने या विदेश में शादियां करने जैसी खर्चीली प्रथाओं से बचें और अपने देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करें।

सोने की अनावश्यक खरीद से भी बचने की जरूरत

 हमें 'मेक इन इंडिया' की भावना को अपनाते हुए घरेलू उद्योगों को बढ़ावा देना चाहिए। इसके अलावा, यदि कोई अत्यधिक अनिवार्यता न हो, तो सोने की अनावश्यक खरीद से भी बचना समझदारी होगी। हम जितना अधिक स्वदेशी और आत्मनिर्भरता पर बल देंगे, देश उतनी ही तेजी से आगे बढ़ेगा। मुझे पूरा विश्वास है कि इन सामूहिक प्रयासों के दम पर, हम स्वतंत्रता के 100 वर्ष पूरे होने पर अपनी युवा पीढ़ी को एक भव्य और 'विकसित भारत' सौंपने में पूरी तरह सफल होंगे।  

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्रोथ रेट पर क्या कहा?

जीडीपी आंकड़े जारी होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने X पर एक पोस्ट में प्रसन्नता जाहिर की। उन्होंने कहा कि वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में भारत की 7.8% की अनुकरणीय जीडीपी वृद्धि एक अभूतपूर्व उपलब्धि है।

August 31, 2026

ये भी पढ़ें - BRICS 2026: ब्रिक्स समिट तैयारियों का पहला रिहर्सल आज, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी;11 से 3 बजे तक मेट्रो का करें इस्तेमाल

(Note: यह एक ब्रेकिंग स्टोरी है। अधिक जानकारी के साथ अपडेट हो रही है)

Published By : Aarya Pandey

पब्लिश्ड 1 September 2026 at 09:30 IST