अपडेटेड 9 July 2024 at 13:27 IST

रूस में विश्व चैंपियन टीम इंडिया की गूंज, PM मोदी बोले- आज का भारत आखिरी बॉल तक हार नहीं मानता

PM Modi In Moscow: भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन बनी टीम इंडिया की जमकर तारीफ की।

पीएम मोदी ने टी20 वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया की तारीफ की | Image: BJP/BCCI

PM Modi Speech: रूस के मॉस्को में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन बनी टीम इंडिया की जमकर तारीफ की। पीएम मोदी ने कहा कि विश्व कप में भारत ने आखिरी ओवर तक लड़ाई लड़ी और कभी हार नहीं मानी।

पीएम मोदी ने कहा, ''आपने भी हाल ही में T20 वर्ल्ड कप में भारत की विजय को सेलिब्रेट किया होगा। वर्ल्ड कप को जीतने की असली स्टोरी, जीत की यात्रा भी है। आज का युवा और आज का युवा भारत आखिरी बॉल और आखिरी पल तक हार नहीं मानता है। विजय उन्हीं के चरण चूमती है, जो हार मानने को तैयार नहीं होते हैं।

रूस में टीम इंडिया की गूंज

मॉस्को में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने रोहित शर्मा की टीम का उदाहरण देते हुए कहा कि आज का युवा और भारत आखिरी बॉल और आखिरी पल तक हार नहीं मानता है। विजय उन्हीं के चरण चूमती है, जो हार मानने को तैयार नहीं होते हैं।

BJP

पीएम मोदी ने आगे कहा, ''चुनाव के दौरान मैं कहता था कि बीते 10 सालों में भारत ने जो विकास किया है, वो तो सिर्फ एक ट्रेलर है। आने वाले 10 साल और भी FAST GROWTH के होने वाले हैं। भारत की नई गति, दुनिया के विकास का नया अध्याय लिखेगी। मुझे खुशी है कि Global Prosperity को नई ऊर्जा देने के लिए भारत और रूस कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे हैं। यहां मौजूद आप सभी लोग भारत और रूस के संबंधों को नई ऊंचाई दे रहे हैं। आपने अपनी मेहनत और ईमानदारी से रूस के समाज में अपना योगदान दिया है।''

इसे भी पढ़ें: रोहित शर्मा ने X पर गाड़ा भारतीय झंडा तो छीन गई ब्लू टिक, जानें ऐसा क्यों हुआ और क्या है नियम


 

 

Published By : Ritesh Kumar

पब्लिश्ड 9 July 2024 at 12:19 IST