अपडेटेड 15 August 2024 at 08:26 IST

वीमेन सेल्फ हेल्प ग्रुप से जुड़कर सामान्य परिवार की महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर: PM मोदी

PM Modi on 78th Independence Day: भारत के 78वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी ने भारत की आत्मनिर्भर माताऔं और बहनों को लेकर बड़ी बात कही।

78वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किला से पीएम मोदी का संबोधन। | Image: Republic

PM Modi on 78th Independence Day: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 78वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किला पर झंडा फहराया और देश को संबोधित किया। लाल किला से पीएम मोदी ने देश की आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर महिलाओं की सराहना की और कहा कि जब महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनती हैं, तो वो परिवार की निर्णय प्रक्रिया की हिस्सेदार बनती है।

पीएम मोदी ने वीमेन सेल्फ हेल्प ग्रुप की सराहना करते हुए कहा, “जमीनी स्तर की बात कर रहा हूं, वीमेन सेल्फ हेल्प ग्रुप ने 10 करोड़ बहनें इसमें जुड़ी हैं। हमें गर्व हो रहा है कि हमारे सामान्य परिवार की गांव की 10 करोड़ महिलाएं आर्थिक रुप से आत्मनिर्भर बन रही हैं। जब महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनती हैं तो परिवार की निर्णय प्रक्रिया की हिस्सेदार बनती हैं। तब वो बहुत बड़े सामाजिक परिवर्तन की गारंटी लेकर आती हैं।”

भारत के CEO की पीएम मोदी ने लाल किला से की जमकर तारीफ

पीएम मोदी ने भारत के CEO की लाल किले से जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि मुझे गर्व इस बात का भी है कि हमारे सीईओ दुनियाभर के अंदर धाक जमा रहे हैं। एक तरफ मेरे सीईओ दुनियाभर में नाम कमा रहे हैं और भारत का नाम बढ़ा रहे हैं, तो दूसरी तरफ वीमेन सेल्फ हेल्प ग्रुप से 1 करोड़ में सामान्य परिवार की माताएं-बहनें लखपति दीदी बन रही हैं। मेरे लिए ये भी उतनी ही गर्व की बात है। हमने सेल्फ हेल्प ग्रुप को 10 लाख से 20 लाख रुपए देने का निर्णय लिया है।

Published By : Kanak Kumari Jha

पब्लिश्ड 15 August 2024 at 08:26 IST